Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़-अंबाला रोड की सर्विस लेन पर काटे गए 52 चालान

0
398

जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला राेड की सर्विस लेन पर ट्रकों की अवैध पार्किंग रोकने के लिए रविवार को पुलिस ने यहां चालान काटे और कई ट्रक चालकों को यहां ट्रक पार्क करने से रोका। इस रोड पर ट्रैफिक को सुचारु ढंग से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद दिखी। यहां हाईवे की सर्विस लेन पर अक्सर ट्रक पार्क किए जाते हैं।

हाईकोर्ट के आदेश हैं कि सर्विस लेन को खाली रखा जाए ताकि इमरजेंसी सर्विसेज जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगड आदि को को निकलने में कोई अड़चन न आए। जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को यहां कुल 52 वाहनों के चालान किए। इनमें सबसे ज्यादा विदाउट हेलमेट के 21 चालान किए गए। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों के 8 चालान किए गए।

रॉन्ग साइड चलने वाले 8 वाहनों के चालान काटे गए। रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों को भी रोका गया और इस तरह के 11 वाहनों के चालान काटे गए। वाहन चलाते समय सिगरेट पीने पर एक वाहन चालक का चालान किया गया। इसके अलावा एक वाहन चालक को ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन पर बात करते पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे रोका और चालान किया।

तेज अवाज वाले प्रेशर हॉर्न बजाने का एक चालान किया गया। सर्विस लेन पर खड़े चार वाहनों के रॉन्ग पार्किंग के चालान किए गए। इनमें तीन ट्रक शामिल हैं। एक वाहन का ब्लैक फिल्म का चालान भी काटा गया। दोपहिया पर पटाखे छोड़ने वाली तेज आवाज के हॉर्न बजाने वालों पर सख्ती बरती गई। यहां एक बुलेट सवार को रोक कर पटाखे की अावाज वाला हॉर्न बजाने पर चालान किया गया। अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।

-संजीव कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज जीरकपुर