इस अवसर पर राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान परशुराम जी शक्ति, साहस, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज में सदाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में भगवान परशुराम जी के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह पावन पर्व हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का अवसर देता है। हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देना चाहिए और समाज में एकता व सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करें, जिससे समाज में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहे।
अंत में उन्होंने पुनः समस्त चंडीगढ़ निवासियों को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




















