Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गौड़ीय मठ में श्रद्धाभाव और उत्साह से मनाई गई राधा अष्टमी

0
447

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर सेक्टर 20 चंडीगढ़ में राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया । सवेरे 04 मंगल आरती के साथ ही कार्यक्रम शुरू हुए। उसके बाद कीर्तन औऱ दोपहर 12 बजे पंचामृत से महाभिषेक किया गया। भक्तों में उत्साह देखते ही बनता था। हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा हरे रामा और राधे राधे भजो राधे जयकारों पर भक्त झूमते नजर आए। इस अवसर पर बामन महाराज जी ने बताया कि आज ही के दिन राधा रानी जी का जन्म मथुरा स्थित रावल नाम के स्थान पर हुआ था। राजा वृषभानु जी सरोवर में स्नान करने के लिए गए तो कमल के फूल में राधारानीउनको प्राप्त हुई थी। पूरे वर्ष तक आप राधा रानी जी के चरण कमल के दर्शन नहीं कर सकते। केवल राधा अष्टमी के दिन ही भक्तजन राधा रानी जी के चरणों का दर्शन कर अपने जीवन को मंगलमय आनंदमय बना सकते हैं उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम राधा रानी का आशीर्वाद राधा रानी की कृपा दृष्टि अत्यावश्यक है ।भक्तिमयी अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर की भव्यता देखते ही बनती थी।हरियाणा प्रदेश के लोकपाल जस्टिस एन के अग्रवाल इस अक्सर पर राधा रानी का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष रूप से उपस्थित थे। चंडीगढ़ गोडिय़ा मठ के प्रबंधक बामन जी महाराज जी ने ठीक दोपहर 12:00 बजे राधा रानी जी का महा अभिषेक पंचा अमृत से किया । तत्पश्चात आरती की गयी। राधा रानी जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर उनके लिए विशेष तौर पर उनके लिए ड्रेस तैयार की गयी थी। महा अभिषेक के पश्चात 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। तत्पश्चात हजारों भक्तों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया ।