Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गुरबख्श रावत ने बाटे औषधिय पौधे, वन विभाग के दारोगा प्रभुनाथ शाही को दी सुभकमनाएं

0
582

चंडीगढ़ , सुनीता शास्त्री।चंडीगढ़ सेक्टर 39 के रेजिडेंट वेलफेयर के लोगों के बीच एरिया काउंसलर श्रीमती गुरबख्श रावत की मौजूदगी में अपने संकल्प को पूरा करते हुए वन दरोगा प्रभुनाथ शाही ने चंडीगढ़ के मुख्य वन संरक्षक श्री देवेंद्र दलाई (आई एफ एस) के हाथों उपस्थित नागरिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गिलोय के पैकेट वितरित किए और गिलोय से होने वाले फायदे और उसके प्रयोग की विधि को बताया जिससे हर नागरिक अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकें और इस कोरोना रूपी महामारी के दौर से बाहर निकले ।अपने घरों पर गिलोय के पौधे लगाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। उपस्थित जन समुदाय ने प्रभुनाथ शाही को इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में प्रभुनाथ शाही ने चंडीगढ़ के मुख्य वन संरक्षक महोदय और स्थानीय पार्षद का इस जनहितकारी कार्य में विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद किया। शाही ने अपना नारा ‘ पिए गिलोय रहे निरोग’ फिर एक बार लोगों के बीच दोहराए । हमारा पर्यावरण हमारा भगवान। शाही ने बताया की गिलोय या किसी और औषधीय पौधे की संबंधित जानकारी के लिए उनको किसी भी समय फोन कर सकते हैं और ड्यूटी के पश्चात या अपने अन्य संस्थाओं के सहयोग से उसको उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।