यज्ञ संचालक श्री शाम लाल गुप्ता जी एवं कुमारी चांदनी जी। आज के यज्ञ में लगभग ५० से भी अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं और पुरुषों की संख्या भी बहुत अधिक रही। यज्ञ के उपरांत साबूदाने की खीर और पूड़े का भंडारा लगाया गया।

मुख्य व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया कि सारंगपुर चंडीगढ़ में यज्ञशाला के साथ नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के लिए लगातार दिन भर आते रहे। श्रावण मास में देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना और अभिषेक का बहुत महत्व माना जाता है। इस बार श्रावण मास के ५ सोमवार हैं और बड़ी संख्या में इन दिनों सोमवार के व्रत बड़ी श्रद्धापूर्वक रखते हैं और दान पुण्य करते हैं।


























