Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गांधी जी की 150वीं जयन्ती के कार्यक्रम पूरा वर्ष चलेंगे:बदनौर

0
283

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती के शुभ अवसर गांधी स्मारक निधि सैक्टर 16 चण्डीगढ़के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में अपने उद््गार व्यक्त करते हुए राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चण्डीगढ़ वी. पी. सिंह बदनौर ने कहा कि जयंति समारोह के अन्र्तगत गांधी जी के जीवन और दर्शन पर कार्यक्रम पूरे वर्ष चलाये जायेगें। गांधी स्मारक भवन में सभागार की मांग पर जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी। ऐसे सभागार का होना गांधी स्मारक भवन के लिए जरूरी है।राज्यपाल ने इस अवसर पर भवन की महात्मा गांधी जी को समर्पित स्मारिका का भी विमोचन किया। उनके साथ अध्यक्ष के.के.शारदा, सत्यपाल जैन, प्रेम विज, देवराज त्यागी, प्रज्ञा शारदा, एम.एम. जुनेजा, पापिया चक्रवर्ती भी उपस्थित थे। उन्होंने जलशक्ति कैम्पस एवं जलशक्ति ग्राम की पत्रिका का भी विमोचन किया।अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने कहा कि विगत चार-पाँच वर्षों से महात्मा गांधी पर बहुत काम हुआ। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्व्च्छता अभियान की घोषणा और शुरूआत करना उनके सिद्धान्तों पर चलने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।अध्यक्ष के.के.शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता और प्लास्टिक फ्री कार्यक्रम को गंाधी स्मारक निधि द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने भवन सभागार के निर्माण तथा दूसरी सुविधाओं की आवश्यकता जाहिर की जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया तथा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर डा. प्रज्ञा शारदा को स्मारिका के संकलन तथा पापिया चक्रवर्ती को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया तथा साहित्यकार व समाजसेवी अशोक नादिर को भी सम्मानित किया गया। ब्लू वल्र्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन व जीवन दर्शन को दर्शाती नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन पुनीता बावा ने किया।पानीपत की छात्रा वेदैही ने स्वच्छ भारत पर कविता प्रस्तुत की जिसे बहुत सराहा गया। चण्डीगढ के विभिन्न स्कूलों से लगभग 400 बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें शिक्षा विभाग के विक्रम राणा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर भारी संख्या में साहित्यकार, बुद्धिजीव, अधिकारी जिनमें डी.सी. मनदीप सिंह बरार, सुशील हसरत नरेवली, दीपक शर्मा चनारथल, अमनदीप सिंह, सुभाष भास्कर, पूर्व मेयर पूनम शर्मा,जनरल कांडल, वी. के. कपूर (आई. पी. एस.) आई. पी. पुरी (प्रेसीडेंट सीनियर सिटीजन) डी. एस. ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।