
यमुनानगर | दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को मलिक पंकज आनंद मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ट्रस्टी एवं समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद की उपस्थित में हुआ। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट खेलेगा युवा, जीतेगा भारत कार्यक्रम के तहत जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार करने का प्रयास कर रहा है। प्रथम मैच में न्यू हैप्पी स्कूल ने आनंद पब्लिक स्कूल को 8 रन से हराया। मौके पर रोबिन मनचंदा, सोनल मनचंदा, मलिक नीरा आनंद, प्रिंस भास्कर, दीपक नंदा, राहुल पंडित, जगदीश वालिया, अनिल ठकराल, जगदीश बब्बर, कर्ण बब्बर, राकेश शर्मा, शुभित वालिया, हरीश डांग, सुनील अग्रवाल, साहिल भारद्वाज, जयंत स्वामी, मनोज त्यागी, अंकुश, सुमित, सुनील, अमीलाल उपस्थित रहे।




















