Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कोविड महामारी के दोरान JEE-NEET की परीक्षा लेने के केंद्र सरकार के विवेकहीन निर्णय के विरुद्ध काँग्रेस पार्टी ने 28 अगस्त 2020 को प्रात: 11 बजे सरकार के जिला मुख्यालयों के सामने रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

0
352

ये जानकारी देते हुए प्रदेश काँग्रेस महासचिव डॉ अजय चौधरी ने बताया कि इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने इस विषय पर विपक्षी मुख्यमंत्रियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की। मुख्यमंत्रियों ने निर्णय लिया की वे केंद्र सरकार के इस कदम का सामूहिक रूप से विरोध करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का भी निर्णय किया है।
डॉ अजय चौधरी ने ये भी बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने भी छात्रों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए JEE-NEET परीक्षा को स्थगित करने की मांग भी उठाई है।
डॉ  अजय चौधरी ने कहा की प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पार्टी के सभी नेताओं और इकाईओ से आवाहन किया है कि वे सभी 28 अगस्त को प्रात: 11 बजे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करें। उन्होंने ये भी कहा है की इन प्रदर्शनों को करते समय जन स्वस्थ विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
उन्होंने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन अभियान, यानी #SpeakUpForStudentSafety को उसी दिन सुबह 10 बजे से आयोजित करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि) पर भी वीडियो/पोस्ट द्वारा JEE-NEET परीक्षा को स्थगित करने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा की हमें एकजुटता के साथ मिलकर देश में छात्रों की आवाज़ बुलंद करनी है।