Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कोविड नियमों का पालन न करने पर सख्ती करना ठीक लेकिन मार्केटो में दहशत फैलाना गलत

0
296

चंडीगढ़ 28 अप्रैल
करोना महामारी के चलते मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर प्रशासन सख्ती बरत रहा है और धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं। लेकिन इसकी आड़ में कुछ अधिकारी धक्केशाही कर रहे हैं तथा दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं । अधिकारी ग्राहकों की गलती होने पर भी दुकानदारों का चालान काट देते हैं ।
इसी प्रकार का वाकया आज सेक्टर 34 सी की मार्केट में देखने को मिला जहां पर दो बहने मार्केट में इकट्ठे एक दुकान पर दवाई खरीदने आई । चूंकि वह दोनों बहने इकठी आई थी इसलिए दुकान पर इकट्ठे ही खड़ी थी। लेकिन अधिकारियों ने उन ग्राहकों का चालान ना करके दुकानदार का चालान कर दिया । जबकि ये ग्राहक उसकी दुकान के अंदर भी नहीं थे दुकान के बाहर बरामदे में ही खड़े थे । ऐसे ही कई और दुकानदारों के चालान भी काटे गए ।
इस मामले पर चंडीगढ़ के व्यपारी नेता नगर निगम पार्षद विनोद अग्रवाल तथा चंडीगढ़ उद्योग व्यपार मण्डल के संयोजक कैलाश चन्द जैन का कहना है कि यह सच्चाई है कि कारोना की इस महामारी के दौरान सभी को कोविड प्रोटोकॉल के हर प्रकार के नियमों का पालन करना चाहिए ओर पालन न करने पर चालान भी करने चाहिए । लेकिन छोटी-छोटी दुकानों विशेषकर बूथ मार्केट में जहाँ ग्रहाक दुकान के अंदर नही जाता वहां पर दोषियों की बजाय केवल दुकानदारों का चालान काटना गलत है। दूसरे जो अधिकारी मार्केट में जाते हैं वे स्वयं भी 8- 10 का ग्रुप बना कर जाते हैं तथा मार्केट में दहशत का माहौल बना देते हैं ओर अगर उनसे इस बारे में कोई प्रश्न किया जाता है तो प्रश्न करने वाले दुकानदार को भी धमकी देते है कि अगर कोई प्रश्न किया तो तुम्हारे खिलाफ भी सरकारी कार्यवाही में दखल देने का पर्चा दर्ज करवा दिया जाएगा ।इस प्रकार का दहशत का माहौल बनाया जा रहा है जो सरासर गलत है । प्रशासन को चाहिए कि केवल टारगेट पूरा करने अथवा पैसा बटोरने के लिए चालान न किये जाए बल्कि लोगों को जागरूक करने तथा नियमों के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता बढ़ाने के उद्देश्य से ही चालान किए जाएं। इसके अलावा ग्राहक की गलती का जुर्माना दुकानदार से ना लिया जाए। दुकानदार पहले ही काफी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और इस पर अधिक दबाव दुकानदारों को पर नही बनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर पार्षद विनोद अग्रवाल ने शहर के व्यपारियो से आग्रह किया है कि अगर किसी दुकानदार भाई को इस सम्बंध में कोई परेशानी होती है तो वे उनसे संपर्क कर सकते है।
ऐसी