Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर केंद्र में मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान को बढ़ावा

0
303

चंडीगढ़ 18 मार्च,2021 : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर केंद्र में मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने हेतु भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्व बलराम जी दास टंडन की धर्मपत्नी और अपनी माता 88 वर्षीया ब्रिजपाल टंडन को आज स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उनका टीकाकरण करवाया |
ये जानकारी प्रदान करते हुए सह प्रभारी संजय टंडन ने बताया कि जिस प्रकार से टीकाकरण को लेकर कुछ लोगों द्वारा झूठ का प्रचार किया जा रहा है वो सरासर गलत है | वैक्सीन से किसी भी प्रकार का कोई भी साइड इफ्फेक्ट नहीं है | इस से डरने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं है | उल्टा इसको लगा कर आप इस बिमारी से अपने आपको और अपने अभिभावकों को बचा सकते हो |
उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कोरोना ने दुबारा हमला बोला है ये चिंता का विषय है | ऐसे में हम सभी लोगों का परम कर्तव्य है कि हम अपने अभिभावकों को इस कोरोना से बचाने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाकर टीकाकरण करवाएं | जितनी ज्यादा जागरूकता हम में होगी उतनी जल्दी ही हम इस बिमारी से लड़ सकेंगे |