फेडरेशन ऑफ सेल्फ फाइनेंसिंग टे≠िनकल इंस्टिट्यूशनस के अध्यक्ष व चेयरमैन, आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेजिस, राजपुरा डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप दोबारा शुरू करके एक सराहनीय कदम उठाया हैं। इसके लिए 58 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है जिससे पूरे देश के चार करोड़ एससी एसटी छात्र लाभान्वित होंगे।डॉ कटारिया ने केंद्र सरकार से पूरे देश में दाखिले के लिए 30 दिन का और समय देने की मांग की क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा एससी एसटी छात्रों ∙े लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना की घोषणा 29 दिसंबर, 2020 को हुई थी लेकिन तब तक अधिकतर राज्यों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दाखिले बंद हो गए थे और एससी एसटी छात्र दाखिला नहीं ले पाए।फेडरेशन ∙े महसचिव श्री ∙ेवीके राव ने कहा कि एससी एसटी छात्रों के नामांकन अनुपात में भारी गिरावट आई है, केवल पंजाब में ही 3-4 साल पहले तीन लाख एससी एसटी छात्र दाखिला लेते थे जो कि घटकर अब देढ़़ लाख के करीब रह गए है।इस संबंध में पंजाब अनएडेड कॉलेजेज एसोसिएशन (पुक्का) का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश जी को मिला जिन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार एससी एसटी छात्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वह यह मसला जल्द ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के साथ उठाएंगे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















