Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कुरूक्षेत्र गीता जंयती की थीम पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी

0
325

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 की थीम पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जो विषय दिए गए हैं वे केवल कुरुक्षेत्र में मनाई जा रही गीता जयंती से ही संबंधित होंगे।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार फोटोग्राफी प्रतियोगिता आर्ट एंड क्राफ्ट बाजार में खरीददारी करते हुए लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी या मंदिर भीड़ का दृश्य, संध्या कालीन दृश्य, संध्या कालीन आरती, उगते हुए सूरज और डूबते हुए सूरज का दृश्य, कार्यक्रम के धार्मिक परिवेश के भावपूर्ण चित्र व अन्य कोई बेहतरीन दृश्य जो गीता जयंती महोत्सव से जुड़ा हो आदि शीर्षक पर ही आधारित होगी।

प्रतियोगिता में 3 पुरस्कार दिए जाने प्रस्तावित हैं। प्रथम पुरस्कार की इनाम राशि 21 हजार रुपए है। द्वितीय स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार तीन प्रतिभागियों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरे पुरस्कार की राशि 51 सौ रुपए होगी और यह पुरस्कार 5 प्रतिभागियों को दिया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार 11 सौ रुपए का होगा और यह 10 प्रतिभागियों को दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए नियम व शर्तें भी निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता के नियम शर्तें परफार्मा का प्रारूप आदि सभी दस्तावेज विभाग की वेबसाइट www.prharyana.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

21 हजार रुपए तक ईनाम

चंडीगढ़ कार्यालय के पते पर भेजने होंगे फोटो

फोटोग्राफ भेजने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। जो कि निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा एससीओ नंबर 200-201 सेक्टर 17 सी चंडीगढ़ में 12 दिसंबर को शाम 5 बजे तक भेजने होंगे। प्रतिभागी पर आयु और राष्ट्रीयता की कोई पाबंदी नहीं है। विषय गीता जयंती से ही संबंधित होना चाहिए सभी फोटो ग्राफ पर प्रतिभागी के हस्ताक्षर होने चाहिए। फोटोग्राफ्स का साइज 12 बाई 15 होना चाहिए प्रतिभागी द्वारा फोटोग्राफ्स की सीडी जेपीजी फाइल में भेजी जाए। भेजे जाने वाली सभी फोटोग्राफ्स प्रतिभागी द्वारा स्वयं खींची जाए और इन फोटोग्राफ्स का पूर्व में प्रकाशन व प्रदर्शन नहीं हुआ हो।