Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कांग्रेस डंपिंग ग्रांउड की पार्टी:किरण खेर

0
396

कांग्रेस डंपिंग ग्रांउड की पार्टी:किरण खेर
बंसल ने किया था कंपनी के साथ एकतरफा एग्रीमेंट
चंडीगढ़ में काठ की हांडी नहीं चढ़ा सकेगी आप
चंड़ीगढ़ को दिल्ली मॉडल नही दिल्ली को चंडीगढ़ मॉडल चाहिए
कैंसर के कारण मजबूरी में शहर से दूर होना पड़ा
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर कांग्रेस को डंपिंग्र ग्रांउड की पार्टी करार देते हुए कहा है कि यहां के पूर्व सांसद पवन बंसल ने शहर वासियों को कूड़े के ढेर ही दिए हैं। यह डंपिंग ग्रांउड कांग्रेस के कार्यकाल में आया था। कूड़े का ढेर लगाने वाली कंपनी को पवन बंसल ही शहर में लेकर आए थे। जिसके साथ किए गए एमओयू में एकतरफा शर्तें थी। इस कंपनी को शहर से बाहर करने के लिए भाजपा को लंबी कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ी है।
आम आदमी पार्टी को झूठी पार्टी करार देते हुए किरण खेर ने कहा कि चंडीगढ़ में जिस समय डंपिंग ग्रांउड की नींव रखी जा रही थी तो उस समय दिल्ली में आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस की संयुक्त सरकार थी। इस चुनाव में चंडीगढ़ आकर दिल्ली की तर्ज पर विकास करने की झूठी घोषणाएं करने वाले आप नेताओं को यह समझना चाहिए इस समय चंडीगढ़ को दिल्ली मॉडल की नहीं बल्कि दिल्ली को चंडीगढ़ मॉडल की जरूरत है।
अब करीब एक साल के भीतर-भीतर शहर वासियों को डंपिंग ग्रांउड से मुक्ति मिलेगी। नगर निगम चुनाव से पहले सांसद किरण खेर ने वीडियो संदेश जारी करके कहा कि भाजपा ने नगर निगम और संसद में प्रतिनिधित्व करते हुए इस शहर को हमेशा नई पहचान दिलाने का प्रयास किया है। चंडीगढ़ देश के अन्य यूटी से इसलिए भिन्न है कि यहां विधानसभा नहीं है। ऐसे में नगर निगम का महत्व विधानसभा से कम नहीं है। क्योंकि सडक़, बिजली, पानी तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं निगम के माध्यम से मुहैया करवाई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब भाजपा ने उन्हें यहां से चुनाव मैदान में उतारा तो कांग्रेस व अन्य दलों ने गलत प्रचार किया। इसके बावजूद शहर वासियों ने उन्हें लोकसभा में भेजा। किरण खेर ने कहा कि अगर वह शहर वासियों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं तो लोगों ने वर्ष 2019 में उन्हें दोबारा जिताकर लोकसभा में भेजा। खेर ने कहा कि 2014 में जीतने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ को अपना स्थाई निवास बनाया। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतें आई। पिछले साल वह ब्लड कैंसर का शिकार हो गई। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए शहर से बाहर जाना पड़ा। अब उनकी कैंसर की बीमारी ठीक हो चुकी है लेकिन डाक्टरों ने कुछ समय आराम की सलाह दी है। अस्पताल में रहते हुए भी वह यहां के लोगों की समस्याओं से वाकिफ रही और फोन के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देती रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर वासियों ने भाजपा पर भरोसा किया और भाजपा ने नगर निगम तथा लोकसभा के माध्यम से शहर की समस्याओं का समाधान करते हुए नई-नई विकास योजनाओं को लागू करवाया है।
बाक्स—
आज चंडीगढ़ में मतदान करेंगी किरण खेर
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने कहा कि वह मजबूरन कुछ समय के लिए इस शहर से दूर हुई हैं। अब तबियत में सुधार होने के बाद वह चंडीगढ़ आ गई हैं और शुक्रवार को वह चंडीगढ़ में ही मतदान करेंगी। किरण खेर ने शहर वासियों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें।