Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कांग्रेस का संकल्प पत्र बना चुनावी हथियार

0
345

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। इन चुनावों में कांग्रेस की भूमिका सबको भा रही है। आम तौर पर भाजपा के निशाने पर रहने वाली कांग्रेस अब हरियाणा में जीत के दमदार दावेदार के रूप में उभर कर आई है।ग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ वजीफा दिया है जिसके चलते हरियाणा के लोगों को भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का पत्र ज्यादा रास आ रहा है। चुनावी मीडिया अभियानों नजर बनाए रखे हुए पंडितों की मानें तो यह हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक संगठित अभियान तथा उसके प्रभावी प्रसार के माध्यम से किसी पार्टी को चुनावों में ऐसी अप्रत्याशित बढ़त मिली है। इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा को मीडिया जगत का बादशाह माना जाता है। लेकिन कांग्रेस ने भाजपा की इस छवि को धूमिल कर दिया है।अपने आक्रामक मीडिया अभियानों, प्रभावशाली रणनीतियों और संकल्प पत्र के सुचारु क्रियान्वयन के चलते कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कुछ दिन पहले अपने संकल्प पत्र की जानकारी से जुड़ा वीडियो जारी कर प्रदेशवासियों को इसकी जानकारी लेने के लिए नि:शुल्क नंबर 9355333011 पर संपर्क करने का अनुरोध किया था कांग्रेस प्रवक्ता ने ड़ साझा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस आज हरियाणा के चप्पे चप्पे में अपने संकल्प पत्र की जानकारी पहुंचा पाई है। अभी तक हमारे नंबर पर 10 लाख से ज्यादा लोग संपर्क कर चुके हैं जिनमें महिलाएं, व्यापारी, युवा, किसान और पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या ज्यादा है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी संकल्प पत्र से सम्बंधित जानकारी को जनता तक प्रेषित किया गया है। कांग्रेस आए दिन लोगों को अपने इन अभियानों के साथ जोड़ने में सफल हो रही है। चुनावी मौसम में आम तौर पर अभियानों की मारमार रहती है। परन्तु इस बार के अभियान इसलिए ख़ास माने जा रहे हैं क्योंकि कुछ चुनिंदा अभियानों ने मतदान से कुछ दिन पहले राज्य में सियासत का मुख ही मोड़ दिया। पिछले महीने के कांग्रेस के शीर्ष पर रहे अभियानो ने भाजपा को जनता के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है जिसका जवाब ढूंढ़ना पार्टी के लिए भी मुश्किल दिख रहा है। याद दिलां दें कि 21 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान है और 24 अक्टूबर को गिनती।