गुरुग्रामः 27 जनवरी
आज विराज कदम, मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा डोनाल्डसन इण्डिया फिल्टर सिस्टम प्राइवेट लि0 की ओर से कम्बल (डब्ल बैड साईज), सर्जिकल मास्क एवं एन0-95 मास्क तथा सैनिटाइजर यश गर्ग, आई0 ए0 एस0, उपायुक्त एवं प्रधान जिला रैडक्रास सोसायटी गुरुग्राम को भेंट किए गए। उनके द्वारा कम्बल गरीब, जरूरतमंद को ठंड से बचाव के लिए तथा मास्क व सैनिटाइजर कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों में वितरित करने के लिए दिए गए है। उन्होने उपायुक्त महोदय को बुके भेंट कर जरूरतमंद लोगों के लिए ये सामग्री प्रदान की।
उपायुक्त महोदय ने डोनाल्डसन इण्डिया फिल्टर सिस्टम प्राइवेट लि0 का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इस सामाजिक कार्य के लिए अधिक से अधिक संस्थाए रैडक्रास सोसायटी के साथ जुड़े जिससे कि अधिक से अधिक जरूरतमन्द व्यक्तियों को सुविधाए उपलब्ध करवाई जा सके।
इस अवसर पर डायरेक्टर एच0 आर0 सुधा गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजीव शर्मा, कमल प्रकाश, योगेश शर्मा, मनोज पांडे तथा जिला रैडक्रास सोसायटी से सुभाष शर्मा सहायक सचिव एंव अतुल कुमार लिपिक उपस्थित थे।