Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कई व्यापारिक संगठन अनूप गुप्ता के लिए आए एक मंच पर 

0
446
कई व्यापारिक संगठन अनूप गुप्ता के लिए आए एक मंच पर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के  चेयरमैन नीरज बजाज के प्रयासों से शहर में कई व्यापारिक संगठन भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता के समर्थन में एक मंच पर आए हैं। अनूप गुप्ता वार्ड नंबर-11 से चुनाव लड़ रहे हैं। गुप्ता के पक्ष में चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल, चंडीगढ़ व्यापार मंडल व चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एकजुट हुई हैं। इन सभी व्यापारिक संगठनों की मीटिंग 20 दिसंबर को हुई थी जिसमें उन्होंने अनूप गुप्ता को समर्थन देने का ऐलान किया। ये मीटिंग सेक्टर-17 के एक होटल में हुई थी जिसमें कई व्यापारी मौजूद थे। इन सभी ने राजनीतिक पार्टियों से ऊपर उठ कर गुप्ता को समर्थन देने का फैसला लिया। अनूप गुप्ता ने भी सभी व्यापारी भाइयों के हितों में एक रणनीति के अंतर्गत कार्य करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के प्रधान चंद्र वर्मा, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान चिरंजीव सिंह के साथ एलसी अरोड़ा, संजीव महाजन, विनोद तलवार, प्रदीप बंसल सुखपाल बाबा, जगदीश अरोड़ा, संजीव चड्ढा, किशन बजाज, प्रदीप गुलाटी, एचएस गुजराल व कमलजीत पंछी के साथ-साथ अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।