Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

“एसएपीटीकोन2022” के पोस्टर का विमोचन किया।

0
884

भारत के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान पीजीआई चंडीगढ के निर्देशक प्रोफेसर विवेक लाल ने स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) द्वारा विश्व फिजीयोथेरेपी सप्ताह के अंतर्गत 11 सितंबर 2022 को आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन “एसएपीटीकोन2022” के पोस्टर का विमोचन किया।
प्रोफेसर विवेक लाल ने इस मौके पर कान्फ्रेंस के मुख्य संरक्षक होने के नाते एसोसिएशन के कार्यो की जानकारी ली व छात्रों का मार्गदर्शन किया एवं एसएपीटी इंडिया को शुभकामनाऐ प्रेषित की ।साथ ही प्रोफेसर विपिन कौशल,मेडिकल सुपरिटेंडेंट,पीजीआई चंडीगढ व उम्मेद माथुर, रजिस्ट्रार, पीजीआई चंडीगढ द्वारा भी पोस्टर का विमोचन किया व संरक्षक के नाते एसएपीटी को शुभकामनाऐ प्रेषित की।
इस अधिवेशन में देश भर के फिजीयोथेरेपीसट, डाक्टर, नर्सिंग,छात्र व अन्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल हिस्सा लेंगे।
इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध उनियाल ने निर्देशक महोदय, एमएस और रजिस्ट्रार महोदय का धन्यवाद व्यक्त किया ।उन्होने बताया कि 10 सितंबर को वर्कशाप, 11 सितंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन व शाम को कोरोना वारियर्स को समर्पित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा। साथ ही उन्होने सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से इस अधिवेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।इस मौके पर हैप्पी शर्मा, शिवम शर्मा, बलजिंदर, पंकज,राम,महक, संजीवनी, प्रदीप आदि एसएपीटी के सदस्य उपस्थित रहे।