मुंबई. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हसबैंड अभिनव कोहली के साथ सेपरेशन की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बताया है कि आखिर क्यों उन्हें एक साल तक से हसबैंड से दूर रहना पड़ा। श्वेता की मानें तो इसके पीछे की वजह उनका सेपरेशन नहीं, बल्कि परिवार में घटी एक ट्रेजिडी है। श्वेता ने कहा, "मेरी और अभिनव की शादी में मुश्किल की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हमारे बीच सब कुछ ठीक है और हम एक-दूसरे के साथ खुश हैं।"
आखिर क्यों एक साल तक श्वेता को रहना पड़ा हसबैंड से दूर
– श्वेता ने खुलासा करते हुए कहा, "मैं आपको बताती हूं कि असल में क्या हुआ? जिस साल मैं प्रेग्नेंट थी, उसी साल अभिनव के पिता का निधन हो गया। अभिनव के पेरेंट्स बेंगलुरु में रहते थे। इसलिए जब तक उनकी मां यहां नहीं आईं, तब तक अभिनव को बेंगलुरु में ही रहना पड़ा। उनके पिता रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर थे। मां की अपनी पब्लिशिंग कंपनी थी। सबकुछ समेटकर मुंबई आने से पहले अभिनव को कुछ वक्त वहां बिताना पड़ा। वे करीब एक साल वहां रहे। लोगों ने यह नोटिस करना शुरू किया कि मैं पार्टियों में अकेली जाती थी, हसबैंड मेरे साथ नहीं होते थे तो गॉसिप करनी शुरू कर दी।"
बेटे के जन्म के बाद आते थे और वापस चले जाते थे अभिनव
– श्वेता ने इंटरव्यू में आगे कहा, "रेयांश (बेटे) के जन्म के बाद भी अभिनव कभी-कभी आते थे और वापस चले जाते थे। इसलिए लोगों को लगा कि हम साथ क्यों नहीं रहते? कुछ लोगों ने मुझसे फोन पर पूछा भी कि शादी में सब ठीक चल रहा है? हम आपके हसबैंड को साथ नहीं देख रहे हैं। मुझे लोगों को क्यों बताना चाहिए कि क्या हुआ है? लोगों को गॉसिप्स की जरूरत है। मुझे बड़ा अजीब लगा कि अभिनव कुछ समय मुझसे दूर क्या रहे, लोगों को गॉसिप का बहाना मिल गया। इसलिए मैंने किसी भी चीज पर सफाई देना बंद कर दिया।"
कहां से शुरू हुआ अफवाहों का दौर
– मई में श्वेता 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम नायरा यानी शिवांगी जोशी के बर्थडे में पति के बगैर पहुंची थीं। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि हसबैंड-वाइफ के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि श्वेता ने 13 जुलाई 2013 को पेशे से एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। 27 नवंबर 2016 को वे अभिनव के बेटे रेयांश की मां बनीं। बेटे के जन्म के बाद से श्वेता किसी सीरियल या फिल्म में नजर नहीं आई हैं। श्वेता की पहली शादी 1998 में एक्टर राजा चौधरी से तब हो गई थी, जब वे 19 साल की थीं। इसके बाद 2000 में उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। 2001 में श्वेता ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। 2007 में दोनों का तलाक हो गया। 18 साल की हो चुकी बेटी पलक अब श्वेता और अभिनव के साथ ही रहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today



























