- दीया ने इच्छा जताई कि इंदौर हर साल स्वच्छ शहर का अवॉर्ड जीते
- अभिनेत्री प्रधान कहानियों पर फिल्म बनने पर भी जताई खुशी
Dainik Bhaskar
Jul 31, 2019, 08:32 PM IST
इंदौर. फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि तीन तलाक पर आया कानून खुशी देने वाला है। इससे महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। सरकार का यह कदम अच्छा है। वह यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आईं थी। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर हमेशा अच्छा लगता है। इस शहर की हरियाली और स्वच्छता को देखकर आंखों को सुकून मिलता है। ये शहर स्वच्छ भारत मिशन का मॉडल है, जो अन्य शहरों को सीख देता है और इसलिए बदलाव होने की उम्मीद जागती है। मैं चाहती हूं कि इंदौर हर साल स्वच्छ शहर का अवॉर्ड जीते, और दूसरे शहरों को भी हौंसला दे।
इंडस्ट्री में आए बदलाव को सकारात्मकता से देखते हुए दीया ने कहा 80-90 के दशक से पहले तक की फिल्मों की कहानी महिलाओं के इर्द-गिर्द लिखी जाती थी। लेकिन फिर दौर आया जब फीमेल कैरेक्टर्स से ज्यादा मेल कैरेक्टर्स पर जोर दिया गया, लेकिन अब फिर एक स्त्री को केंद्र में रखते हुए कई अहम किरदार लिखे और दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने सेव टाइगर अभियान के लिए जंगल की आवश्यकता और जल संरक्षण में आम जनता की अहम भूमिका की भी बात कही।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}




















