Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

उत्तर भारत की प्रमुख पीआर एजेंसी कैटालिस्ट्स व स्पेक्ट्रम ने पहला गठजोड़ किया

0
249

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। उत्तर भारत की दो प्रमुख जनसंपर्क एजेंसियां, स्पेक्ट्रम पीआर और द कैटालिस्ट्स पीआर एंड प्रोडक्शंस के बीच रणनीतिक भागीदारी हो गयी है। दोनों एजेंसियां पारंपरिक और डिजिटल मीडिया के जरिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए एक-दूसरे के साथ अपने प्रोजेक्ट साझा करने पर सहमत हो गयी हैं। दोनों मार्केट लीडर्स के बीच आज यहां समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।सुनील शर्मा, संस्थापक व सीईओ, द कैटालिस्ट्स पीआर एंड प्रोडक्शंस, ने घोषणा की, ‘स्पेक्ट्रम पीआर के साथ पहले से ही हमारा बंधन मजबूत रहा है और पिछले पांच वर्षों के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट किये हैं। समझौते के तहत, द कैटलिस्ट्स पारंपरिक मीडिया संबंधी अधिकांश प्रोजेक्ट संयुक्त रूप से निष्पादित करेगा, जबकि स्पेक्ट्रम अपने नये मीडिया वर्टिकल- ब्लॉग्स वायर के जरिए डिजिटल मीडिया में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगा।स्पेक्ट्रम पीआर के डायरेक्टर, नरविजय यादव ने कहा, ‘कैटलिस्ट्स के साथ अपने पेशेवर संबंधों को एक कदम आगे बढ़ाने की हमें प्रसन्नता है। इस गठबंधन के साथ, स्पेक्ट्रम पीआर की टीम कैटालिस्ट्स के ग्राहकों को व्यापक डिजिटल कवरेज प्रदान करेगी। ब्लॉग्स वायर स्पेक्ट्रम स्पेक्ट्रम की एक नयी डिजिटल पहल है। कोरोना काल में डिजिटल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए स्पेक्ट्रम ने हाल ही में डिजिटल मीडिया प्रबंधन, ऑनलाइन पीआर व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान केंद्रित किया। नरविजय की सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ है और वह देश के सर्वोच्च सूचना प्रौद्योगिकी निकाय नैसकॉम कम्युनिटी के सलाहकार भी हैं।उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के प्रतिष्ठित गायक कैलाश खेर द्वारा पिछले दिनों ब्लॉग्स वायर सेवा का अनावरण किया गया और उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से नरविजय को अपना आशीर्वाद भी भेजा। इस बीच, मुंबई की एक प्रमुख बॉलीवुड पीआर फर्म, एचएस कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड ने डिजिटल समाचार कवरेज के लिए स्पेक्ट्रम पीआर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। यहां यह बताना उचित होगा कि द कैटालिस्ट्स पीआर के संस्थापक सुनील शर्मा ने अपने निरंतर प्रयासों और गतिशील नेतृत्व से एजेंसी को पारंपरिक पीआर में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है और समाचार लेखन, प्रबंधन व इसके प्रसार में विशेषज्ञता हासिल की है।