Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

इस बार नया चैम्पियन मिलेगा, 5 बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड फाइनल में पहुंचा

0
320

  • ऑस्ट्रेलिया ने पहले 223 रन बनाए, इंग्लैंड ने 32.1 ओवर में 2 विकेट पर 226 रन बना लिए

Dainik Bhaskar

Jul 11, 2019, 10:44 PM IST

  • 27 साल बाद इंग्लैंड फाइनल खेलेगा, 1992 के फाइनल में उसे पाकिस्तान से हार मिली थी
  • अब तक के 12 वर्ल्ड कप में यह 5वां मौका, जब ऑस्ट्रेलिया फाइनल नहीं खेलेगा
  • फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से 14 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर होगा

खेल डेस्क.  बर्मिंघम में गुरुवार को खेले गए वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम 27 साल बाद फाइनल में पहुंच गई। वह पिछली बार 1992 में खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार गई थी। इंग्लिश टीम चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। 14 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची। पिछली बार वह खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। वह भी अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। इससे यह तय हो गया कि वर्ल्ड कप इस बार नया चैम्पियन मिलेगा।

5 बार की चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया पहली बार सेमीफाइनल में हारा। इससे पहले वह सातों बार जीता था। अब तक के 12 वर्ल्ड कप में यह 5वां मौका होगा, जब कंगारू टीम खिताबी मुकाबला नहीं खेलेगी। एजबेस्टन ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए स्टीव स्मिथ ने 85 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 32.1 ओवर में 2 विकेट पर 226 रन बना लिए। उसके लिए जेसन रॉय ने 85 रन बनाए। वोक्स को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

जेसन

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में 1992 के बाद पहली बार इंग्लैंड से हारा
ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप में 1992 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ नहीं हारी। 5 मार्च 1992 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड की टीम 8 विकेट से जीती थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उसे वर्ल्ड कप में 4 बार हराया था। इंग्लैंड ने हार के इस क्रम को तोड़ दिया। उसने ऑस्ट्रेलिया से 1975 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया।

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में 20 साल बाद सेमीफाइनल में ऑलआउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप इतिहास में 20 साल बाद सेमीफाइनल में ऑलआउट हुई। पिछली बार 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी टीम पवेलियन लौट गई थी। हालांकि, तब उसने अफ्रीकी टीम को हराकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया था, लेकिन इस बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

जेसन

बेयरस्टो-रॉय ने 124 रन की साझेदारी की
जॉनी बेयरस्टो 34 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने पहले विकेट के लिए जेसन रॉय के साथ 124 रन की  साझेदारी की। रॉय ने 65 गेंद की पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए।  इसके बाद इयॉन मॉर्गन और जो रूट ने 79 रन की साझेदारी की। रूट 49 और मॉर्गन 45 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
 

स्मिथ ने केरी के साथ शतकीय साझेदारी की

स्मिथ ने अपना 31वां और इंग्लैंड के खिलाफ चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने एलेक्स केरी के साथ चौथे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। केरी 46 रन बनाए। मिशेल स्टार्क ने 29 रन बनाए। उन्होंने स्मिथ के साथ आठवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की।

स्टीव स्मिथ 

आर्चर की गेंद पर चोटिल हुए एलेक्स केरी

केरी 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर चोटिल हो गए थे। आर्चर की उछाल लेती गेंद उनके जबड़े पर लगी। इससे उनका हेलमेट हवा में उड़ गया। केरी के जबड़े पर पट्टी लगाई गई, लेकिन खून लगातार निकल ही रहा था। 12वें ओवर के बाद उन्हें बड़ी पट्टी लगाई।

कप्तान फिंच शून्य पर आउट हुए

कप्तान एरॉन फिंच दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिंच के बाद वॉर्नर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वोक्स की गेंद पर बेयरस्टो ने उनका कैच लिया। पीटर हैंड्सकॉम्ब 4 रन बनाकर वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। मार्क्स स्टोइनिस खाता खोले बगैर रशीद की गेंद पर आउट हुए। वे दो गेंद ही खेल सके। ग्लेन मैक्सवेल (22) को आर्चर ने आउट किया। पैट कमिंस (6) को रशीद ने पवेलियन भेजा।

स्कोरकार्ड : ऑस्ट्रेलिया

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
डेविड वॉर्नर कै. बेयरस्टो बो. वोक्स 9 11 2 0
एरॉन फिंच एलबीडब्ल्यू बो. आर्चर 0 1 0 0
स्टीव स्मिथ रनआउट (बटलर) 85 119 6 0
पीटर हैंड्सकॉम्ब बो. वोक्स 4 12 0 0
एलेक्स केरी कै. (सब.) विंस बो. रशीद 46 70 4 0
मार्क्स स्टोइनिस एलबीडब्ल्यू बो. रशीद 0 2 0 0
ग्लेन मैक्सवेल कै. मॉर्गन बो. आर्चर 22 23 2 1
पैट कमिंस कै. रूट बो. रशीद 6 10 0 0
मिशेल स्टार्क कै. बटलर बो. वोक्स 29 36 1 1
जेसन बेहरेनडॉर्फ बो. वुड 1 4 0 0
नाथन लियोन नाबाद 5 6 0 0

रन : 223/10, ओवर : 49, एक्स्ट्रा : 16.

विकेट पतन : 4/1, 10/2, 14/3, 117/4, 118/5, 157/6, 166/7, 217/8, 217/9, 223/10.

गेंदबाजी : क्रिस वोक्स: 8-0-20-3, जोफ्रा आर्चर: 10-0-32-2, बेन स्टोक्स: 4-0-22-0, मार्क वुड: 9-0-45-1, लियम प्लंकेट: 8-0-44-0, आदिल रशीद: 10-0-54-3.

स्कोरकार्ड : इंग्लैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
जेसन रॉय कै. केरी बो. कमिंस 85 65 9 5
जॉनी बेयरस्टो एलबीडब्ल्यू बो. स्टार्क 34 43 5 0
जो रूट नाबाद

49

46 8 0
इयॉन मॉर्गन नाबाद 45 39 8 0

रन : 226/2, ओवर : 32.1, एक्स्ट्रा : 13.

विकेट पतन : 124/1, 147/2.

गेंदबाजी : जेसन बेहरेडॉर्फ: 8.1-2-38-0, मिशेल स्टार्क: 9-0-70-1, पैट कमिंस: 7-0-34-1, नाथन लियोन: 5-0-49-0, स्टीव स्मिथ: 1-0-21-0, मार्क्स स्टोइनिस: 2-0-13-0.