Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आयोजित सैमिनार “जीते हैं चल” में महिलाओं ने अत्यंत रूचि दिखाई

0
281

सुता फाऊंडेशन द्वारा 22/1/21 को रोहिणी में सशक्त समर्थ सुशिक्षित महिलाओं पर आयोजित सैमिनार “जीते हैं चल” में महिलाओं ने अत्यंत रूचि दिखाई और सभी महिलाओं ने अपने विचार अनुभव और सुझाव सांझा किऐ।
नारित्व के सम्मान में आयोजित इस सेमिनार की मुख्य अतिथि “भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आदरणीय योगिता सिंह जी” ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी सक्षम और समर्थ महिलाओं को अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अपने प्रयास करने चाहिऐं। उन्होंने कहा समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की ओर विशेष कदम उठाने होंगें क्योंकि आज की महिला हर एक क्षेत्र में सर्वोत्तम भूमिका निभा रही है।
सेमिनार की मुख्य वक्ता “सुप्रीम कोर्ट की जानी मानी अधिवक्ता आदरणीय रीना सिंह जी” ने महिलाओं को समझाया कि किस प्रकार कानूनी रूप से अपने अधिकारों का सदुपयोग करके महिलाऐं स्वयं को और समाज को एक नई दिशा दे सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को बताया कि हम सही समय सही परिस्थितियों में “ना” कहकर अपने उत्पीङन को रोक सकती हैं।
सेमिनार की मुख्य वक्ता प्रमुख समाजसेवी “आदरणीय योगिता भयाना जी” ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीङन की रोकथाम की दिशा में कानून और सरकार द्वारा उठाऐ जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की हरेक कार्यालय हरेक संस्थान में यौन उत्पीङन की रोकथाम के लिऐ एक विशेष कमेटी बनाई जाती है जहां कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीङन पर उचित और कङी कार्यावाही की जाती है।
संस्था की संस्थापक एंव अध्यक्षा श्रीमति हेमलता वरूण ने संस्था की ओर से किऐ जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुऐ कहा कि संस्था एक ऐसी कमेटी का निर्माण करने जा रही है जिसके द्वारा कामकाजी महिलाओं को और उनके परिवार को आपातकाल में तुरंत सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि वो सरकार से अपील करेंगी कि प्रत्येक सेवा बस्ती में सैनिटरी नैपकिंस बनाने वाली मशीन स्थापित की जाऐ जिससे महिलाओं को उत्तम श्रेणी के नैपकिंस उपलब्ध हो सकें और महिलाऐं आत्मनिर्भर भी बन सकें।
इस सेमिनार में उद्योग नगर व्यापारी संघ के प्रधान श्री ज्ञान चंद धमीजा जी , बाहरी दिल्ली महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा बहन मोनिका ठाकुर जी , भाजपा की कई प्रमुख नेत्रियां , महिला सुरक्षा कमेटी की अध्यक्षा सहित पूरी टीम , विभिन्न क्षेत्रों से आईं कामकाजी बहनें , और महिलाओं के लिऐ काम करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुङी बहनों ने मिलकर इस सेमिनार को सफल बनाया।
आप सभी का आगे भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा इसी आशा के साथ संस्था महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर संकल्पबद्ध है