चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। छात्रों के बीच सामाजिक सेवा के मूल्यों को विकसित करने के प्रयास में, आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-21, चंडीगढ़ की एनएसएस की इकाई द्वारा सात दिनों का एनएसएस स्पेशल कैंप आयोजित किया।शिविर में 50 लडक़े-लड़कियों सहित लगभग 100 स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शिविर को सफल बनाया। शिविर का विषय था ‘जल शक्ति और स्वच्छ भारत अभियान समापन सत्र में, मुख्य अतिथि, बिक्रम राणा, राज्य संपर्क कार्यालय, एनएसएस यूटी चंडीगढ़ के साथ स्कूल की प्रिंसीपल लवलीन बेदी मौजूद थीं। स्वयंसेवकों ने भारत की सांस्कृतिक विविधताओं और जल शक्ति पर जोर देते हुए विभिन्न गीतों, नाटकों और नृत्य प्रदर्शन से युक्त एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर बिक्रम राणा ने स्वयंसेवकों को सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय विकास की प्रक्रिया में पहल करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समुदाय के हित में सामाजिक सेवा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।सभा को संबोधित करते हुए, प्रिंसीपल लवलीन बेदी ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और अपने प्रेरक भाषण से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा तनाव प्रबंधन, कौशल विकास, आत्मरक्षा कार्यक्रम, ध्यान और स्वच्छता अभियान, स्टेमसेल अवेयरनेस प्रोग्राम तथा ऑर्गन डोनेशन प्रोग्राम जैसी गतिविधियों व सत्रों का आयोजन किया गया।मुख्य कोऑर्डिनेटर, सबीहा ढिल्लों ने स्वयंसेवकों की पहल और समर्पण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















