चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से ही उनको संतान सुख हासिल हुआ व उनके घर में बच्चों की किलकारियां गूंजी आईवीएफ तकनीक की बदौलत ही उनकी गोद भर सकी है। बच्चों के अभिभावकों नेखुशी जाहिर की। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के आई.वी.ब्लूम विभाग के सहयोग से गर्भधारण करने वाली माताओं के स्वागत के लिए एक विशेष समागम करवाया गया। जिसके मुख्यातिथि पंजाब के सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव कुमार राहुल थे जबकि इसकी अध्यक्षता फोर्टिस के डायरेक्टर आशीष भाटिया, जोनल डायरेक्टर अभिजीत सिंह, डा. कंग व डा. गुनबीर ने सांझे तौर पर की। इस अवसर पर बच्चे के मनोरंजन के लिए मेजिक शो और बहुत से गेम व कार्यक्रम आयोजित किये ।गर्भ द्वारा पैदा हुए तकरीबन 100 बच्चों का कैटवॉक करवाया गया तथा उनसे केक कटवाए गए। इस अवसर पर अपने अनुभव सांझे करते हुए उक्त बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से ही उनको संतान सुख हासिल हुआ व उनके घर में बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। उन्होंने कहा कि इस आईवीएफ तकनीक की बदौलत ही उनकी गोद भर सकी है। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि फोर्टिस आईवीएफ ब्लूम ने उनकी उम्मीदों को पूरा किया है। अस्पताल के आईवीएफ बलूम की प्रमुख डा. नंदिता पालशेतकर व हषर््िाकेश पाई ने इस अवसर पर कहा कि यह तकनीक बेऔलाद अभिभावकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित तथा कामयाब है। उन्होंने कहा कि अकसर ही उनके पास उदासी में आने वाले अभिभावक इस तकनीक की बदौलत से खुश होकर वापिस जाते हैं। उन्होंने कहा कि आईवीएफ ब्लूम पिछले 10 वर्षों से यह केंद्र चला रहा है जिसका उदघाटन अदाकारा पूनम ढिल्लों ने किया था। उन्होंने कहा कि इस केंद्र ने ना सिर्फ बड़ी प्राप्तियां हासिल की हैं बल्कि समय की जरूरत के अनुसार तकनीकी तबदीलियां भी की हैं। सैंटर की फाउंडर डायरेक्टर नंदिता पालशेतकर ने कहा कि कुल आबादी में से 10 फीसदी को बांझपन की समस्या होती है, जिसमें से ज्यादातर कुदरती ठीक हो जाते हैं तथा बाकी के लिए गर्भधारण करने के लिए आईवीएफ विधि ही लाभदायक सिद्ध होती है। केंद्र के ही फाउंडर डायरेक्टर डा. हॢषकेश पई ने कहा कि इस केंद्र में हर ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिसके द्वारा पुरुषों के शुक्राणू की कमी दूर करने तथा महिलाओं की अंदरूनी कमजोरी के हल की सुविधा मुहैया करवाई गई है। फोर्टिस आईवीएफ बलूम की हेड डाक्टर पूजा मेहता ने कहा कि यह कहावत प्रसिद्ध है कि इलाज से परहेज अच्छा है। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल ने इस सैंटर की बदौलत समाज में बड़ी तबदीली लाने की कोशिश की है तथा सफलता हासिल की है।























