चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।पंचकूला। पंचकूला के उद्यमी युगल-अरमान और उनके पति आरजू डांदयान ने ट्राइसिटी का पहला यूरोपीय शैली बुटीक होटल-डिस्ट्रिक्ट 5शुरू किया है,जिसका आज औपचारिक उद्घाटन सेक्टर 5 में किया गया।अरमान और आरजू ने बताया कि होटल खोलने से पूर्व उन्होंने काफी रिसर्च किया।उनको दुनिया भर में घूमने-फिरने का शौक है। वे यूरोप में अधिक घूमते हैं, खास कर उन देशों में जहां का तापमान शून्य से भी नीचे रहता है।हमने अपने प्रवास के दौरान नए खुले बुटीक होटलों में रहने का इरादा किया। स्कैंडिनेविया क्षेत्र में हमने इन होटलों में आतिथ्य के सभी पहलुओं पर गौर किया तो पाया कि इनमें कम से कम संसाधनों में अच्छी सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। एक तरह से हमने डिस्ट्रिक्ट 5 में अपनी यूरोप यात्रा डायरी, अनुभवों और इन यात्राओं से मिले ज्ञान को संजोया है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों की प्राथमिकताओं और बुटीक होटल की भावना को सबसे अच्छे अर्थों में बनाए रखना है। जैसे ही आप होटल में कदम रखते हैं, आपको यूरोपीय डिजाइन से जुड़े पहलुओं का एहसास होता है। रिसेप्शन, गार्डन – जहां लॉन में भोजन करने का विकल्प मौजूद है, और झूमर को एक विशिष्ट यूरोपीय शैली के बुटीक होटल की तरह प्रस्तुत किया गया है। स्कैंडिनेवियाई छाप सभी जगह देखी जा सकती है। बड़े आकार के ग्लास पैन उपयोग में लाने के कारण प्राकृतिक धूप का आनंद लिया जा सकता है, अरमान ने बताया, जिन्होंने रंगों का चयन करने से पूर्व उनके बारे में बहुत अधिक खोजबीन की।हमने सफेद और नीले जैसे सुखदायक रंगों का उपयोग किया है जो एक शांत वातावरण प्रदान करते हैं और मन को खुशी से भर देते हैं। स्कैंडिनेवियाई कल्चर के पौधे, मुख्य रूप से पाम को होटल के अंदर रखा गया है, क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से वायु को शुद्ध रखते हैं। इस अवसर पर आरजू ने कहा,डिस्ट्रिक्ट 5 रचनात्मकता, वास्तविक आतिथ्य और व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है। हमने इस जगह पर बढिया भोजन और नाइटलाइफ के साथ-साथ विचारशील डिजाइन और सहज सेवा को मिक्स किया है, जो वर्तमान और अतीत का एक तालमेल पेश करती है। आरजू ने आगे कहा, डिस्ट्रिक्ट 5 में हमने उन व्यंजनों को प्रस्तुत किया किया है, जो हमें अपनी यात्रा के दौरान अच्छे लगे थे। ‘मीडिया को डिस्ट्रिक्ट 5 का टेरा रेस्टोरेंट दिखाया गया। टेरा के अंदरूनी हिस्से शानदार हैं, क्योििंक इसके फर्श में संगमरमर और लकडियों का खूबसूरती से प्रयोग किया गया है। डाइनिंग टेबल पर टाइलें लगायी गयी हैं, जिससे ये बहुत अलग दिखती हैं। रेस्तरां आनंदित कर देने वाला है और यहां कई ऐसे व्यंजन परोसे जाते हैं, जो ट्राइसिटी के लिए एकदम नये हैं।यहां का मेन्यू विस्तृत है और इसमें अनेक व्यंजन शामिल हैं। शाकाहारी स्टार्टर जैसे तंदूरी भरवां मशरूम टिक्का,अनानास टिक्का, घर का बना नाचो, पुल्ड पनीर गार्डन ब्रेड आदि लाजवाब हैं। शाकाहारी मेन कोर्स में मजेदार किस्म के पास्ता परोसे जाते हंै। मशरूम रिसोट्टो- जिसमें मलाईदार इतालवी चावल रहते हैं और विदेशी मशरूम प्रयोग होती है, बेहद स्वादिष्ट है। सर्दियों के लिए यहां वेजिटेबल मेडले है। सबकी पसंदीदा थाई ग्रीन / रेड करी विद स्टीम्ड राइस भी एक नये अवतार में उपलब्ध है।फिटनेस प्रेमियों के लिए, टेरा में हाथ से तैयार कुछ ताजे और हैल्दी सलाद पेश हैं, जैसे सीजर सलाद, ब्रोकोली और अखरोट सलाद, ग्लास नूडल सलाद, ग्रीन सलाद आदि।भारतीय मेन कोर्स में आमतौर पर पसंद की जाने वाले आयटम हैं। नॉन-वेजिटेरियन ऑफरिंग में चिकन स्टेक, ब्रिटिश बीयर बैटर्ड फिश व चिप्स शामिल हैं। यहां का घर मेंं बना पास्ता बढिया होता है। कुछ पैन एशियाई व्यंजनों में चिकन मशरूम विद चिली सॉस, सिंगापुर चिली बीन मछली/झींगा आदिप्रमुख हैं।अरमान ने कहा, हमारी सिगनेचर डिशेज में केरामेलाइज्ड वालनट के साथ पिकल्ड पीयर और आर्गूला सलाद, मशरूम रिसोट्टो और हैंडमेड पास्ता खास हैं। हम अपनी ऑफरिंग में ताजा मोजारेला और बुर्राटा चीज़ का भी उपयोग करते हैं। डिस्ट्रिक्ट 5 के टेरा रेस्टोरेंट में दो लोगों के भोजन का मूल्य रु. 1200 मात्र है। यहॉ स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।




















