Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया यूजर्स को संदेश- आपकी हल्की बातें भी विवादास्पद बन सकती है

0
399

  • उन्होंने कहा- मीडिया चौथा स्तंभ जबकि सोशल मीडिया को पांचवां स्तंभ बताया जा रहा है
  • उन्होंने कहा कि यूजर्स को एक-एक शब्द कहने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए

Dainik Bhaskar

Jul 25, 2019, 08:48 PM IST

मुम्बई. बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि सोशल मीडिया को नई ताकत के रूप में पहचान मिली है और यहां पर हल्की-फुल्की बातें भी विवादास्पद बन सकती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कुछ बुद्धिजीवी लोग इसे पांचवां स्तम्भ बता रहे हैं। मीडिया चौथा स्तम्भ है। हम बाकी तीन स्तम्भों के बारे में जानते हैं। लेकिन यहां पर आपको एक शब्द कहने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह बातें हल्की-फुल्की हो सकती है लेकिन वह विवादास्पद बन सकती है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहते हैं।

सोशल मीडिया को परिवार बताते हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर तीन करोड़ 70 लाख, फेसबुक पर तीन करोड़ और इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं। वह तीनों प्लेटफॉर्म्स पर लगातार अपडेट रहते हैं। वे फॉलोअर्स को परिवार की संज्ञा देते हैं। फिलहाल अमिताभ अपनी आगामी फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग में व्यस्त हैं।