Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अब आगामी 10 जुलाई तक करें ‘सांसद भारत दर्शन’ हेतु अप्लाई

0
716

अब आगामी 10 जुलाई तक करें ‘सांसद भारत दर्शन’ हेतु अप्लाई

विद्यार्थियों के आग्रह पर अनुराग ठाकुर ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

इस बार वेबसाइट और क्यूआर कोड से भी अप्लाई कर रहे हैं विद्यार्थी

हमीरपुर/नई दिल्ली, 22 जून 2023

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण हेतु केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर अति लोकप्रिय ‘सांसद भारत दर्शन’ योजना चलाते हैं. इस वर्ष कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी के मद्देनज़र और छात्र-छात्राओं के विशेष अनुरोध पर इस वर्ष सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के आवेदन की अंतिम तारीख़ 20 जून 2023 से बढ़ा कर 10 जुलाई 2023 कर दी गई है।

गौरतलब हो की अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा क्षेत्र के बच्चों हेतु भारत भ्रमण की इस अनूठी पहल का ये दूसरा चरण है. छात्र- छात्राएं 01 जून 2023 से हीं वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए आवदेन कर रहें हैं. विद्यार्थियों की सहूलियत हेतु इस बार आवेदन करने के लिए विशेष रूप से एक क्यूआर कोड भी तैयार किया गया है.

‘सांसद भारत दर्शन 2023’ की घोषणा करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि भारत दर्शन के पहले चरण की अपार सफलता के बाद अब दूसरा चरण कराने का निर्णय लिया गया है. श्री ठाकुर ने पहले हीं जानकारी दी थी की इस बार विद्यार्थियों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के भ्रमण पर ले जाया जाएगा।

कोविड महामारी के कारण पिछले 2 वर्षों से प्रोग्राम के स्थगन पर श्री ठाकुर ने कहा था की पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण यह संभव नही हो पा रहा था, इसलिए 2023 में बारवीं पास हुए छात्रों के साथ-साथ हम इस बार 2022 और 2021 में भी पास हुए छात्रों को इसमें शामिल करेंगे. श्री ठाकुर ने विशेष जानकारी दी थी की इस बार मेधावी छात्रों के साथ, जिन छात्रों ने अन्य क्षेत्रों जैसे खेल और कला में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो सांसद भारत दर्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्रों को आवेदन करने के लिए anuragthakur.in/sansadbharatdarshan/ पर जा कर अपना फॉर्म भरना होगा। इस बार उनके लिए विशेष क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गयी है जिसे स्कैन कर फॉर्म भरा जा सकता है.

श्री ठाकुर ने बताया की पिछले कुछ वर्षों में ‘सांसद भारत दर्शन’ छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ है और यह वर्ष का सबसे प्रतीक्षित समय है जब परिणामों की घोषणा के बाद, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अखिल भारतीय शैक्षिक दौरे पर ले जाया जाता है। उन्होंने कहा, “पिछली बार, छात्र इसरो, पश्चिमी नौसेना कमान जैसे विभिन्न स्थानों पर गए, वाइस प्रेसिडेंट जैसे गणमान्य लोगों से मिले और कपिल शर्मा शो जैसे कार्यक्रमों में भाग लिया था। देश भ्रमण करने से छात्रों को नई जानकारियाँ हासिल होंगी जिस से बदलते समय के हिसाब से उन्हें नए अनुभव प्राप्त होंगे। इसके मदद से भविष्य में यही विद्यार्थी नई संभावनाओं के द्वार खोलने में सफल होंगे.”

गौरतलब हो की अनुराग ठाकुर देश के पहले ऐसे सांसद हैं जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों में घुमाने की योजना की शुरूआत की है। सांसद भारत दर्शन योजना के माध्यम से 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को निशुल्क भारत के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया जाता है। इससे पहले हवाई यात्रा के ज़रिए मुंबई,बंगलुरु,पुणे और हैदराबाद के टूर पर 80 छात्र छात्राओं के दल ने राष्ट्रपति भवन,इसरो,एनडीए ,विधानसभा,क्रिकेट स्टेडियम,संसद भवन,इंडिया गेट,अपोलो अस्पताल,अर्थ सेंटर,टेक समिट ,एम आई टी यूनिवर्सिटी,एम आई टी शांति गुम्बद, आगा खान पैलेस, राज कपूर मैमोरियल, नृत्य एवं संगीत अकादमी,वेस्टर्न नेवी कमांड,सेन्टर फॉर डेवलपमेंट एडवान्स्ड कंप्यूटिंग ,जैसे कई विश्वप्रसिद्ध स्थानों के दर्शन किए थे.