Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अनूप गुप्ता को सेक्टर-18-19 में सीनियर सिटीजंस ने दिया समर्थन

0
333
अनूप गुप्ता को सेक्टर-18-19 में सीनियर सिटीजंस ने दिया समर्थन
– भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड में सीनियर सिटीजन व वार्ड नागरिकों के  लिए हर महीने  मेडिकल कैम्प लगाने का किया ऐलान
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-11 से भारतीय जनता पार्टी के युवा, कर्मठ व समाजसेवी उम्मीदवार अनूप गुप्ता को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सोमवार को सेक्टर-18 और 19 में सीनियर सिटीजंस की ओर से सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें अनूप गुप्ता को पूरा समर्थन दिया गया व सीनियर सिटीजंस द्वारा उनकी जीत की कामना की गई। वार्ड के बुजुर्गों का कहना था कि हमने कोरोना के समय में अनूप को समाज सेवा व सभी की मदद करते देखा है इसलिए हमारी ख्वाहिश है कि वही हमारे वार्ड के पार्षद बने और हम सब की सेवा करते रहें। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि पार्षद चुने जाने के बाद वे समय-समय पर बुजुर्गों के लिए मेडिकल चेक-अप कैंप लगवाते रहेंगे।