Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अखंड पाठ के भोग डालने उपरांत सजाए धार्मिक दीवान

0
430

श्री गुरु रविदास महाराज के 643वें प्रकाश पर्व को समर्पित टांडा इलाके के गांवों में महान नगर कीर्तन सजाए गए, जिस दौरान गांव देहरीवाल में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समागम में अखंड पाठ के भोग उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाए। नगर कीर्तन दौरान मास्टर जगदीश सिंह देहरीवाल, कुलवंत सिंह, तजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, रमण कुमार, तिलक राज, मोहन लाल, सुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, नितिन कुमार, भूपिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, बेअंत सिंह, हरदियाल सिंह, अमृतपाल सिंह, गगनदीप सिंह व गुरचरण सिंह उपस्थित थे।

इसी तरह गांव पंडोरी में अखंड पाठ के भोग उपरांत नगर कीर्तन सजाए गए, जिसमें रागी, ढाडी जत्थों ने श्री गुरु रविदास महाराज का गुणगान किया। इस मौके प्रधान तीरथ सिंह, संतोख सिंह, गुरप्रीत सिंह, दीपू, सुरिंदर सिंह, बिंदर कौर, लाडी, गुरप्रसाद, नंबरदार किरपाल सिंह पंडोरी, जरनैल सिंह, मनप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह उपस्थित थे।

गांव झावां में अखंड पाठ के भोग के बाद कीर्तन किया। इसके बाद नगर कीर्तन सजाए गए। इस मौके प्रधान जसविंदर सिंह, सरपंच सुखविंदरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, हरजीत सिंह, बुद्ध सिंह, हरपाल सिंह, मा. अमरजीत सिंह, बीबी जगीर कौर, जोगिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, उजागर सिंह, चरणजीत सिंह, डॉ. पुरुषोत्तम सिंह, दर्शन सिंह, पूरण सिंह, हरदीप सिंह, परमिंदर सिंह उपस्थित थे।

वहीं, गांव कंधाला शेखां में सजाए नगर कीर्तन समूह गांव की परिक्रमा करते हुए वापस गुरुद्वारा में आकर संपन्न हुआ। इस मौके प्रधान सुखविंदर सिंह, हरभजन सिंह, अजीत सिंह, गुरबख्श राय, तेजा सिंह, स्वरण सिंह, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, योगराज, बीडीपीओ राम लुभाया, राम लाल, बिट्टू कंधाला, मंजीत सिंह, गुरबख्श कौर, निर्मला देवी, नवदीप, मंजीत कौर इत्यादि उपस्थित थे।

इसी तरह गांव मसीति में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दो दिवसीय समागम में पहले दिन नगर कीर्तन सजाए और दूसरे दिन गुरुद्वारा साहिब में रखे अखंड पाठ के भोग उपरांत धार्मिक दीवान सजाए गए। इस मौके दौलत सिंह, ग्रंथी जसविंदर सिंह, पूरण सिंह, सूबेदार केहर सिंह, बलवीर सिंह, सोहन सिंह, परमिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, सरवन सिंह, हंस राज, कैप्टन गुरबख्श सिंह, बाबा बिक्रम सिंह, कैप्टन चनन सिंह, मोहनजीत सिंह, बाबा जतिंदर सिंह, गुरदीप सिंह पियारा सिंह ने हाजिरी भरी।

इसी तरह गांव मूनक कलां में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बेगमपुरा यूथ क्लब व नगर की समूह संगत के सहयोग से अखंड पाठ के भोग डाले और दरबार सजाए गए। इस दौरान नगर कीर्तन सजाए गए। नगर कीर्तन दौरान प्रधान कैप्टन जरनैल सिंह, मंदीप सिंह, प्रदीप सिंह, कुलवंत सिंह, तरलोचन सिंह, गुरजिंदर सिंह, प्रदीप सिंह दीपू, बिंदर सिंह, हरप्रीत बब्बू, विजय कुमार, लकी मूनका, मंजीत सिंह ने हाजिरी भरी।

सेंट सोल्जर स्कूलों में मनाया गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व

होशियारपुर|सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्क्लेव होशियारपुर, ऊना रोड होशियारपुर तथा गढ़दीवाला में धन-धन श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में तीनों स्कूलों के स्टाफ मेंबर्स और छात्रों ने भाग लेते हुए रविदास जी की तस्वीर पर श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुशील सैनी, प्रिंसिपल उर्मिल सूद ओर प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने छात्रों को गुरु रविदास जी और उनके जीवन के बारे में जानकारी दी।

वाहटीवाल में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व

श्री गुरु रविदास महाराज के 643वें प्रकाश पर्व को समर्पित अलग-अलग गांवों में सजाए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पांच प्यारे।-भास्कर

_photocaption_होशियारपुर|श्री गुरु रविदास महाराज के 643 वें प्रकाश उत्सव को समर्पित गांव वाहटीवाल में धार्मिक समारोह करवाया गया। इस मौके पर सुखमनी साहिब पाठ के भोग डाले गए। संत नरिंदर गिर ने कीर्तन से संगत निहाल की। विशेष रूप से उपस्थित हुए महंत राम गिर जी गद्दीनशीन डेरा बाबा भोला गिर राजपुर कंडी, वालों ने संगत को गुरू रविदास जी के फलसफे की जानकारी दी। यहां सरपंच जैपाल शर्मा, कैप्टन सिंगारा सिंह, सुरिंदर कुमार, मास्टर मेलूराज, बलवीर सिंह, हजारा सिंह, केवल कृष्ण, वासदेव, बिक्रम सिंह, सतनाम सिंह, रेशम सिंह थे।*photocaption*