Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

Bollywood Couples Will get marry Soon : रणबीर-आलिया से अर्जुन-मलाइका तक, 2019 में शादी कर सकती हैं बॉलीवुड की ये 6 फेमस जोड़ियां

0
840

मुंबई बीते साल यानी 2018 में कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंध गए। इनमें दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह (Deepika-Ranveer), प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास (Priyanka-Nick), सोनम कपूर-आनंद आहूजा, (Sonam-Anand) कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ (Kapil-Ginni) और नेहा धूपिया-अंगद बेदी जैसे स्टार्स शामिल हैं। वैसे पिछले साल की तरह 2019 में भी बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला जारी रहेगा। इस साल भी कई जोड़ियां सात फेरे ले सकती हैं। इनमें रणबीर-आलिया से लेकर वरुण-नताशा जैसे कपल भी शामिल हैं। हालांकि इनमें एक जोड़ी ऐसी भी है, जिनकी उम्र में 12 साल का अंतर है। हम बता रहे हैं बॉलीवुड की उन 6 जोड़ियों के बारे में, जो इस साल शादी कर सकती हैं।

1- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल को अक्सर साथ देखा जाता है। यहां तक कि न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के इलाज के दौरान भी आलिया रणबीर से मिलने अमेरिका गई थीं। दोनों के रिश्तों पर फैमिली वाले पहले ही राजी हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि नीतू कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से पहले ही रणबीर-आलिया की शादी करवाना चाहती हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि 2019 में ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

2- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
रणबीर-आलिया की तरह ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का भी अफेयर इन दिनों सुर्खियों में है। अर्जुन-मलाइका अक्सर पार्टीज, रेस्त्रां और दूसरे इवेंट में एक-दूजे का हाथ थामे नजर आते हैं। जिस तरह से दोनों की नजदीकियां बढ़ रही हैं, उससे तो यही लग रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं और जल्द ही शादी का फैसला ले सकते हैं। वैसे दोनों की उम्र देखी जाए तो मलाइका जहां 45 साल की हैं, तो वहीं अर्जुन अभी सिर्फ 33 साल के ही हैं। यानी दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है।

3- वरुण धवन और नताशा दलाल
वरुण धवन लंबे वक्त से गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक चैट शो के दौरान वरुण ने कहा था कि वो नताशा के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वरूण के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि वो 2019 में ही घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं।

4- फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी इन दिनों अपने अफेयर की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में फरहान के बर्थडे पर दोनों को साथ देखा गया था। इस दौरान दोनों की एक रोमांटिक फोटो भी सामने आई थी। रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो फरहान और शिबानी इसी साल मार्च या अप्रैल तक शादी कर सकते हैं। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि दोनों गुपचुप सगाई भी कर चुके हैं।

5- अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी
मलाइका अरोड़ा को तलाक देने के बाद अरबाज खान अक्सर गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आते हैं। दीपिका-रणवीर की शादी हो या प्रियंका का रिसेप्शन अरबाज हर जगह जॉर्जिया के साथ ही पहुंचते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज की फैमिली ने भी जॉर्जिया को एक्सेप्ट कर लिया है। 2019 में यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

6- रिया कपूर और करण बूलानी
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर लंबे वक्त से करण बूलानी को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर को दामाद के तौर पर करण काफी पसंद हैं। माना जा रहा है कि इस साल अनिल अपनी बेटी रिया की शादी करण से कर सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Ranbir Kapoor Alia bhatt and Varun Dhawan Natasha dalal These Couple Will get marry in 2019