Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ के एनजीओ ने दिल्ली सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को वितरित किये कम्बल व अन्य वस्तुएं

0
261

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। चंडीगढ़ स्थित एनजीओ आई एम स्टिल ह्यूमन(आईएएसएच) ने हाल ही में लागू हुए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने का निर्णय लिया है। एनजीओ ने प्रदर्शनकारी किसानों की मदद करने के उद्देश्य से कंबल, सेनेटरी पैड, मास्क, सैनिटाइजर, टूथपेस्ट और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया है। यह ऐतिहासिक आंदोलन दिल्ली की सीमावर्ती सडक़ो पर शांतिपूर्वक चल रहा है। आईएएसएच के युवा संस्थापक विवेक मेहरा और उनकी टीम ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पहुंच कर प्रदर्शनकारी किसानों को आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।विवेक मेहरा ने कहा, हम वास्तव में अपने देश के किसानों पर गर्व करते हैं और उनकी जायज मांगों के लिए चल रहे प्रदर्शन का तहेदिल से समर्थन करते हैं। ठंड के मौसम में विरोध प्रदर्शन करने का उनका संकल्प वास्तव में सराहनीय है।मेहरा ने कहा, मैंने अपने पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है, क्योंकि उनके फेफड़ों की सर्जरी होनी है। इसके बावजूद मैंने महसूस किया कि किसानों की मदद करने में हम अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को बीच में नहीं आने दे सकते। हम किसानों के ऋणी हैं,ऐसा ऋण जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता।विवे मेहरा की टीम के एक वरिष्ठ सदस्य, भवप्रीत सिंह ने कहा, विरोध के बीच किसानों के मरने की खबरें बड़ी ही निराशाजनक हैं और हम उनके संघर्ष में उनकी मदद करने के लिए जो भी कर सकते हैं करेंगे। हम पूरी ईमानदारी से मानते हैं कि किसानो की बदौलत ही हम जीवित हैं और हम उनके साथ खड़े रहेंगे, चाहे जो हो जाये। जय जवान जय किसान!उनीय है कि आई एम स्टिल ह्यूमन एनजीओ ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान भी अथक परिश्रम किया है, जिसके लिए इसे सम्मानित भी किया गया है। इसके अलावा, इस एनजीओ ने अम्फान तूफान पीडि़तों के लिए भी काफी काम किया है, जिससे पश्चिम बंगाल में भारी तबाही हुई। एनजीओ सशस्त्र बलों और नागरिक समाज के कल्याण हेतु प्रमुखता से काम करता है।