चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। मैं जो भी करता हूं अपने दम पर करता हूं। पिछले कई दशक से मंै समाज और पिछड़े वर्ग व विक्लांग दिव्यांगों की सेवा करता रहा हॅू। हमेशा अपना जनम दिन विक्लांग बच्चों के साथ पार्टी करते हुए मनाता रहा हॅू । इस वर्ष 25 दिसम्बर को अपने जनम दिवस पर किसानों को एक हजार मीटर भूमि में भवन बनाकर तोहफे में देनें का फैसला किया हेै। जिसमें एक मीटिंग हाल कमरे व अन्य सभी सुबिधायं होगी। जिसमें किसान भाई अपनी आवश्यकता अनुसार ठहर सकेंगे । गांवों से आकर मीटिंग कर सक ते हैं । यह जानकारी आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजसेवी आलमजीत सिंह मान ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि उनकी काफी भूमि जीरकपुर में है जिसे वह किसानों की मदद के रूप में देना चाहते हैं। किसानों के आन्दोलन के दौरान भी वह किसानों के आने जाने में मदद के तौर पर अपनी गाड़ी आदि की व्यवस्था देते रहे हैं । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों का कोई भला करने वाली नहीं है वरन वह उन्हें तरह -तरह से बात चीत का बहाना कर आपस में मत भेद कर किसान संगठनों को तोड़ रही है । सरकार कोई कानून वापस नही लेगी। उन्होंने कहा – राजनीति में कोई चंगा बंदा नहीं होता ,सब वोट की राजनीति कर रहे हैं । चाहे कोई सी पार्टी हो । मैं सबसे अलग हूं जो भी समाज सेवा करता हूं अपने पैसे से अपने बल पर करता हॅू। मै समाज की सेवा करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















