Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

तरनदीप सिंह ग्रेवाल भारतीय मजदूर संघ (कंट्रेक्ट्यूल व आउटसोर्स वर्कर्स) के बने प्रभारी

0
446

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। भारतीय मजदूर संघ(बी.एम.एस), (कांट्रैक्ट व आउटसोर्स इमपलाइज) चंडीगढ़ युनिट की एक मीटिंग बुलाई गई, जिसके दौरान कुछ अहम फैसले भी लिए गए। इस दौरान तरनदीप सिंह ग्रेवाल जो कि, चंडीगढ़ के महासचिव के रूप में पहले से ही कार्य कर रहे थे, उनको चंडीगढ़ में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का पंजाब और चंडीगढ़ यूनिट का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान बी.एम.एस चंडीगढ़ यूनिट (कांट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग कर्मचारी) टीम के निम्नलिखित सदस्यों को संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी के सुचारू कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी व इसके अतरिक्त कुछ अन्य मुख्य पदो की सूची भी निर्धारित की गई, जिसमें बतौर प्रभारी- श्री तरनदीप सिंह ग्रेवाल, पी.जी.आई , सहायक प्रभारी- श्री विनोद कुमार (अतिथि शिक्षक संघ), प्रधान -श्री करमजीत सिंह वालिया (क्चस्हृरु),वरिष्ठ उपाध्यक्ष -गुरचरण सिंह (म्युनिसिपल कारपोरेशन, चंडीगढ़), वरिष्ठ उपाध्यक्ष -सुश्री इंदिरा सिंह (कानूनी विशेषज्ञ), उपप्रधान -श्री हरभजन सिंह भट्टी,पी.जी.आई, महासचिव -श्री प्रभु नाथ शाही (वन विभाग) , महासचिव-2 श्री गुरदीप सिंह, पी.जी.आई, प्रचार सचिव- श्री बबलू बिड़ला (रू॥ढ्ढ), प्रेस सचिव -श्री गुरप्रीत सिंह बावा (शिक्षा विभाग), कोषाध्यक्ष – श्री ओम कैलाश (जीएमसएच-सेक्टर -32, चंडीगढ़), को कार्यभार सौंपा गया गया। प्रभारी तरनदीप सिंह ग्रेवाल ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी । सभी ने अनुबंधित और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों व श्रमिक वर्ग के हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया ।