Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रेलवे ने ढकौली फाटक पर अंडरपास बनाने को किया सर्वे

0
260

रेलवे की प्लानिंग है कि अंबाला से चंडीगढ़ के बीच बने सभी रेलवे फाटक हटाकर उनकी जगह अंडरपास या आरओबी बनाए जाएं। इस पर काम चल रहा है। कई रेल फाटकों की जगह अंडरपास बन चुके हैं। कुछ पर आरओबी बन रहे हैं और कुछ की प्लानिंग पाइपलाइन में है। इनमें से एक रेल फाटक ढकौली का है।

करीब एक लाख की आबादी इस फाटक की वजह से प्रभावित है। रेलवे ने इस फाटक की जगह अंडरपास बनाने के लिए सर्वे कर लिया है। 2021 तक यहां अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। अंडरपास बनने पर ढकौली की करीब 20 से ज्यादा कॉलोनियां, इतने ही अपार्टमेंट्स, गाजीपुर के कई अपार्टमेंट्स, किशनपुरा, पीरमुछल्ला के हजारों लोगों को यहां आना-जाना आसान हो जाएगा।

ढकौली रेल फाटक को ट्रेनों की आवाजाही के लिए चौबी घंटे में 25 से ज्यादा बार बंद किया जाता है। सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक और इसी तरह दिन में चार बजे से लेकर रात 8 बजे तक यहां फाटक पर हर दिन लंबा जाम लगता है।

फाटक से लेकर ढकोली में हरमिटेज पार्क तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है। फाटक के दूसरी ओर ओल्ड अंबाला रोड पर भी लंबी लाइन लगती है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों को कई बार जाम से निकलने के लिए गाड़ी वापस मोड़नी पड़ती है। ओल्ड अंबाला रोड पर जाम लगने पर लोग जीरकपुर-कालका हाईवे पर रॉन्ग साइड निकलकर जीरकपुर की तरफ जाते हैं। उसी तरह हरमिटेज की तरफ से जाम लगने पर लोग गाड़ियों को वापस के-एरिया ले जाकर जीरकपुर-कालका रोड पर पहुंचकर आरओबी के आगे ग्रीन सिटी की तरफ ले जाते हैं।


बलटाना में हरमिलाप नगर रेल फाटक को बनाने के लिए भी यूटी अपना काम कर रहा है। इसमें लैंड एक्विजिशन का काम हो रहा है। इस फाटक की जगह भी अंडरपास जल्दी बनने की उम्मीद है। बलटाना से वाया सेक्टर-19 पंचकूला रोड पर यहां रेल फाटक की जगह आरओबी के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। यह प्रोजेक्ट सबसे पहले पूरा होगा, जिससे बलटाना के लोगों के लिए बड़ी राहत होगी।

हो गया है सर्वे…

ढकोली रेल फाटक की जगह अंडरपास बनाने के लिए रेलवे ने सर्वे कर लिया है। अंबाला से चंडीगढ़ के बीच सभी रेल फाटकों की जगह अंडरपास या आरओबी बनने हैं। -प्रेम सुशील कुमार, असिस्टेंट डिवीजनल इंजीनियर चंडीगढ़।