Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शर्मनाक टिप्पणियों के लिए मुख्य मंत्री खट्टर से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की:अक्षय शर्मा

0
210

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। हरियाणा के मुख्यमंत्री के शर्मनाक बयान पर तीखा प्रहार करते हुए स्टूडेंट ऑफ इंडिया के पंजाब इकाई के परधान अक्षय शर्मा ने एन एस यू आई के नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि देश में बेरोजगारी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है जिससे आम लोगों का जीवन स्तर गिरता जा रहा है। अक्षय शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। खट्टर को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना व यज्ञ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनएसयूआई के प्रधान अक्षय शर्मा ने कहा कि पिछले 5 साल में अपनी बिना सर-पाव वाली नीतियों से देश को बर्बाद करने के बाद सत्ता के नशे में भाजपाई अब स्त्रियों पर भी बुरे कमेंट करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार देश के लोग भाजपा को विधानसभा चुनाव में करारी हार देकर सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रधान सोनिया गांधी पर खट्टर के बयान से उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि यज्ञ का मूल मंतव भगवान से यह प्रार्थना करना कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके मनोहर लाल खट्टर को सद्बुद्धि प्रदान करें। अक्षय ने कहा कि खट्टर को बिना देरी किए सोनिया गांधी से माफी मांगनी चाहिए। यह हवन यज्ञ नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया व कांग्रेस पार्टी पंजाब के सहयोग से एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रधान नीरज कुंदन व राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी की उपस्थिति में किया गया था जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। देश पर आर्थिक हालातों के बारे में भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए एन एस यू आई के नेता ने कहा कि देश में बेरोजगारी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है जिससे आम लोगों का जीवन स्तर गिरता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपने कामयाबी के झूठे गुणगान कर रही है। उन्होंने कहा इस समय देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही आर्थिक संकट से निकाल सकती है।अक्षय ने कहा कि एक तरफ मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर रही है व दूसरी तरफ भाजपा अपनी कट्टरवादी सोच से लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांट रही है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता भारत की पहचान है व कांग्रेस पार्टी कभी इसको खत्म नहीं होने देगी।