Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

97 की हड़ताल में जेल गई महिला ने जन्मी बच्ची, नाम रखा हवालाती

0
245

संजय योगी, जींद. हरियाणा में सबसे लंबी हड़ताल करने का रिकाॅर्ड नगर पालिका कर्मचारियों के नाम है। हड़ताल के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों को भी सरकार ने जेल में डाल दिया था। हिसार की एक सफाई कर्मचारी ने तो जेल में ही बच्ची को जन्म दिया था और उसका नाम सहयोगी कर्मचारियों ने हवालाती रख दिया था। अब इस बच्ची का नाम स्वीटी रख दिया है।

वर्ष 1997 में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई व अन्य कर्मचारियों ने सरकारी खजाने से वेतन देने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी जो 89 दिन चली थी। तत्कालीन बंसीलाल सरकार ने पहले ही दिन 3700 कर्मचारी नेताओं व प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा दिया था। जेल भेजे जाने वाले कर्मचारियों में 1700 महिला कर्मचारी थी। इनमें हिसार की निर्मला देवी पत्नी भगत सिंह भी शामिल थी। गिरफ्तारी के समय निर्मला गर्भवती थी और उसने जेल में ही बच्चे को जन्म दिया था। निर्मला ने 89 दिन जेल में गुजारे थे।

इसके अलावा नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेता पूनम चंद रति व सर्व कर्मचारी संघ के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष मास्टर शेर सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। दोनों नेताओं ने क्रमश: 49 और 46 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे थे। पानीपत जिले के कर्मचारियों को सबसे अधिक 109 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। बाकी जगहों पर कर्मचारियों ने 89 दिन की जेल काटी थी।

  1. प्रदेश में दूसरी लंबी हड़ताल 1998 में नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने की थी जो 58 दिन तक चली थी। इस हड़ताल के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य व्यस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। बंसीलाल सरकार ने एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जसबीर कौर सहित 34 स्टाफ नर्सों को टर्मिनेट भी कर दिया था।

    परंतु हड़ताल पर किसी तरह का असर न होते देख सरकार व अधिकारियों ने नर्सों के पतियों को आगे करते हुए पति एसोसिएशन बना दी थी। पतियों के दबाव के आगे आखिरकार स्टाफ नर्सें ड्यूटी जॉइन करने को मजबूर हो गई थी।

  2. नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की हड़ताल के दौरान एक जुलाई से 10 जुलाई 1998 तक संसद पर प्रदर्शन किया था। 19 जुलाई को संसद मार्च के दौरान स्टाफ नर्सों पर जबरदस्त लाठीचार्ज हुआ था। इस लाठीचार्ज में फतेहाबाद के कर्मचारी नेता पूनम चंद रति की आंख में चोट लग गई थी और आज तक उस आंख से दिखाई नहीं देता।

    इसके अलावा हिसार के कर्मचारी नेता सुरेन्द्र मान का हाथ टूटा और फरीदाबाद की कर्मचारी नेता आशा शर्मा व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी नेता को भी गंभीर चोटें आई थी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Name of child born in prison Hawalati
      Name of child born in prison Hawalati