Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रक्षाबंधन पर भाई बनकर एक बच्चे की मां से राखी बंधवाई, 10 दिन बाद उसी से लव मैरिज कर फरार

0
252

यमुनानगर. भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला वाक्य मॉर्डन कॉलोनी में हुआ। एक बच्चे की मां (तलाकशुदा) के साथ एक युवक ने शादी कर ली। जिस युवक ने उससे शादी की उसने पहले उसे बहन बनाकर रक्षाबंधन पर राखी बंधवाई। रक्षाबंधन से 10 दिन बाद ही उन्होंने लव मैरिज कर ली और फरार हो गए। शादी करने वाली महिला की मां ने बेटी को अगवा करने की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने जब महिला के बयान लिए तो उसने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन शादी रचाने वाली महिला की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को गुमराह किया गया। अब उसे बेटी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। महिला मंगलवार को एक बार फिर से पुलिस के पास पहुंची और उसने मांग की कि उसे उसकी बेटी को दिलाया जाए। लेकिन पुलिस ने इसमें किसी भी तरह की कार्रवाई से असमर्थता जताई।

  1. मॉर्डन कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी सुल्तानपुर निवासी व्यक्ति से करीब पांच साल पहले हुई थी। उसकी बेटी का अपने पति के साथ विवाद रहने लग गया। अप्रैल में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से उसकी बेटी अपने चार साल के बेटे के साथ उसके पास ही रह रही थी। महिला का आरोप है कि पुलिस भी उसकी कोई सहायता नहीं कर रही है। जिस महिला ने उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाकर अपने बेटे से शादी कराई है वह कई लोगों से पैसे ऐंठ चुकी है।

  2. महिला ने बताया कि उसके पास तीन माह पहले पूजा नाम की महिला उससे ग्रुप लोन कराने के लिए मिली। उसे उसकी सहेली उसके पास लेकर आई थी। उसने उसे डेढ़ लाख रुपए का ग्रुप लोन दिलाया। विश्वास होने पर उसने अन्य कई लोगों से भी उसे ब्याज पर पैसे दिलाए। इसी दौरान पूजा की बेटी और बेटा भी उनके यहां पर आने लग गए। दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। राखी के त्योहार पर उसने अपने बेेटे को उसकी बेटी से राखी बंधवाई। एक दिन उसकी बेटी अपने चार साल के बेटे के साथ बिना बताए चली गई। सात दिसंबर को उसकी बेटी और पूजा का बेटा कोर्ट में थे। वहां पर उसकी सहेली भी किसी काम से गई थी। उसने उसकी बेटी से पूछा कि वह चूड़ा डाले कहां पर घूम रही है, वहां पर उसने बताया कि उसने शादी कर ली है। उसकी सहेली ने घर आकर उसे बताया ।

  3. गांधी नगर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र राणा का कहना है कि महिला ने अपनी मर्जी से युवक से शादी की है। शादी रचाने वाली महिला ने बयान दिया है कि उसने अपनी मर्जी से यह शादी की है। जहां तक बात उसकी मां को मिलवाने की बात है, पुलिस उसे मिलवा चुकी है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      A child’s mother is absconding love marrige