Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

5 नगर निगम और 2 नगर पालिका के लिए शुरू हुआ मतदान, पहले 1 घंटे में जाखल मंडी में सबसे ज्यादा डाले गए वोट

0
177

पानीपत। हरियाणा के 5 नगर निगम और 2 नगर पालिका के लिए रविवार सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हो गया है। वोट पोल पर ठंड का असर साफ देखने को मिल रहा है। पोलिंग बूथ पर भीड़ कम है। पहले 1 घंटे में सबसे ज्यादा मतदान जाखल मंडी में 8.2 प्रतिशत हुआ है।

8.30 बजेः हिसार के 204 पोलिंग बूथ पर 0.1 प्रतिशत, जाखल मंडी के 12 पोलिंग बूथ पर 8.2 प्रतिशत, करनाल के 224 पोलिंग बूथ पर 0 प्रतिशत, पानीपत के 270 पोलिंग बूथ पर 0 प्रतिशत, पूंडरी के 13 पोलिंग बूथ पर 0 प्रतिशत, रोहतक के 220 पोलिंग बूथ पर 0 प्रतिशत और यमुनानगर के 303 पोलिंग बूथ पर 0.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार कुछ पोलिंग बूथ पर 8.30 बजे तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

करनाल में पोलिंग बूथ पर एक बुजुर्ग को वोट डालने के लिए लाए परिवार के सदस्य।
ठंड की वजह से सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर नजर आ रही कम भीड़।