Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

5 नगर निगमों में वोटिंग आज, हरियाणा में सबसे ताकतवर हुआ नोटा

0
228

पानीपत. 5 नगर निगम (करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक, यमुनानगर) और 2 नगरपालिकाओं (कैथल की पूंडरी, फतेहाबाद की जाखल मंडी) में16 दिसंबर यानी आज मतदान है। वोटिंग सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर सकेंगे। इस बार के चुनाव 2 बड़े बदलाव से रोचक हो गए हैं।

पहला- राज्य में पहली बार मेयर काे जनता सीधे चुनने जा रही है। दूसरा- नोटा (इनमें से कोई नहीं) स्थायी उम्मीदवार होगा। देश में पहली बार हरियाणा में यह सबसे अधिक ताकतवर होगा। नोटा को प्रत्याशियों से ज्यादा वोट पड़े तो वहां चुनाव दोबारा कराए जाएंगे। हारे प्रत्याशी फिर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। दूसरी बार के चुनाव में भी नोटा जीता तो दूसरे नंबर वाला प्रत्याशी विजयी माना जाएगा। भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़ रही है, जबकि इनेलो-बसपा गठबंधन मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Voting in 5 municipal corporations today