Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

5 टेक कंपनियों का मार्केट कैप 6 हफ्ते में 72 लाख करोड़ रु घटा, 176 देशों की जीडीपी से ज्यादा

0
249

न्यूयॉर्क. पांच प्रमुख अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट से 6 हफ्ते में उनका मार्केट कैप 72 लाख करोड़ रुपए (एक ट्रिलियन डॉलर) घट गया। यह 176 देशों की जीडीपी से ज्यादा है। जिन कंपनियों का वैल्यूएशन कम हुआ है उनमें फेसबुक, अमेजन, एपल, नेटफ्लिक्स और अल्फाबेट शामिल हैं। अमेजन को सबसे ज्यादा 280 अरब डॉलर गंवाने पड़े। तीन अक्टूबर से 20 नवंबर तक यह नुकसान हुआ।

  1. 6 हफ्ते में किसकंपनी को कितनानुकसान ?

    कंपनी मार्केट कैप में कमी
    अमेजन 280 अरब डॉलर
    फेसबुक 253 अरब डॉलर
    एपल 253 अरब डॉलर
    अल्फाबेट 164 अरब डॉलर
    नेटफ्लिक्स 67 अरब डॉलर
  2. अमेजन के शेयर में 25 अक्टूबर से गिरावट तेज हो गई। कंपनी से उस दिन तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। अमेजन ने अगली तिमाही के लिए कमजोर आउटलुक जारी किया। इस वजह से शेयर में बिकवाली बढ़ी।

  3. एपल के शेयर में गिरावट की वजह आईफोन की मांग घटना है। फेसबुक को लगातार विवादों में रहने की वजह से नुकसान हो रहा है। उसका शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 40% नीचे आ चुका है।

  4. अमेजन के शेयर में उसके 52 हफ्ते के हाई से 29% गिरावट आ चुकी है। एपल 24%, नेटफ्लिक्स 39% और अल्फाबेट 22% टूट चुका है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      US Tech stocks lost more than 1 trillion dollar market cap in 6 week