Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

2022 एशियाड में क्रिकेट शामिल, पुरुष-महिला टीम के टी-20 मुकाबले होंगे

0
178

नई दिल्ली. 2022 एशियाई खेलों में क्रिकेट के भी मुकाबले होंगे। 19वें एशियाई खेल चीन के झीजियांग प्रांत की राजधानी हांगझाऊ में 10 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक होंगे। भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने यह जानकारी दी है।हांगझाऊ चीन का तीसरा शहर है, जहां एशियाई खेल होंगे। इससे पहले 1990 में बीजिंग और 2010 में ग्वांगझू में एशियाई खेल हुए थे।

राजीव मेहताके मुताबिक, 2022 एशियाड में पुरुष और महिला टी-20 क्रिकेट के मैच खेले जाएंगे। एशियाड में क्रिकेट को शामिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईओए को पत्र लिखा था। हालांकि, एशियाई खेलों में अब तक दो बार क्रिकेट की प्रतियोगिताएं हुईं हैं, लेकिन दोनों बार भारत की पुरुष और महिला टीमोंने हिस्सा नहीं लिया था।

एशियाड में तीसरी बार क्रिकेट की प्रतियोगिताएं

2010 ग्वांगझू और 2014 इंचियोन एशियाड में भी पुरुष और महिला क्रिकेट की प्रतियोगिताएं हुईं थीं। 2010 में बांग्लादेश ने पुरुष और पाकिस्तान ने महिला वर्ग का खिताब जीता था। वहीं, 2014 में श्रीलंका की पुरुष और पाकिस्तान की महिला टीम चैम्पियन बनी थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Men & Women T20 Cricket has been included in 2022 Asian Games