Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा ग्रुप डी पदों के लिए नवंबर में होगी परीक्षा, 29 अक्टूबर से प्रवेश पत्र कर सकेंगे डाउनलोड

0
265

हिसार। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सरकारी विभागों में ग्रुप डी के पदों के लिए नवंबर माह में भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। 20 हजार पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अगस्त 2018 को अॉनलाइन आवदेन मांगे थे।

इसके लिए परीक्षा 10, 11, 17 और 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 29 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रुप डी भर्ती में साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। सुबह के सत्र में 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम के सत्र में 3 से 4:30 बजे परीक्षा होगी।

100 अंकों की परीक्षा में 90 बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। 75 फीसद प्रश्न सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, विज्ञान और भाषा पर आधारित होगी। 25 फीसद प्रश्न इतिहास, करेंट अफेयर्स, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति से पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं काटे जाएंगे। सामाजिक-आर्थिक क्राइटेरिया और अनुभव पर 10 अंक निर्धारित है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Written test of HSSC Group D in November