Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री राहुल गांधी जी के हरियाणा आगमन पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

0
199

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री राहुल गांधी जी के हरियाणा आगमन पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह श्री राहुल गांधी जी को हरियाणा प्रदेश में आने देना नहीं चाहते हैं। श्री राहुल गांधी जी का अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। श्री राहुल गांधी जी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे।

यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई मृतक लड़की के परिजनों से मिलने के लिए जाने के दौरान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई मृतक लड़की के परिजनों की आवाज भाजपा सरकार द्वारा लगातार दबाई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को हाथरस जाने की इजाजत दे देनी चाहिए थी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस द्वारा श्री राहुल गांधी जी का हरियाणा प्रदेश में आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। श्री राहुल गांधी जी हर गरीब के लिए, हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। भाजपा सरकार द्वारा तीन कृषि विरोधी काले कानून बनाए गए हैं, इन काले कानूनों के द्वारा भाजपा सरकार लोगों की रोजी रोटी को खत्म करना चाहती है। यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। इन काले कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर, आढ़तियों को अपना समर्थन देने के लिए श्री राहुल गांधी जी को हमने हरियाणा प्रदेश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। वह हरियाणा आकर किसान, मजदूर आढ़तियों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख दर्द बांटेंगे।

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के पास लोगों का दुख दर्द और पीड़ा सुनने के लिए समय नहीं है। श्री राहुल गांधी जी हमेशा देशवासियों की पीड़ा सुनते रहे हैं। इसी कड़ी में श्री राहुल गांधी जी हरियाणा प्रदेश में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर और आढ़तियों की बात सुनने के लिए आ रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस उनका प्रदेश आगमन पर जोरदार स्वागत करेगी। 6 अक्टूबर को वह पंजाब से पेहवा आएंगे और फिर कुरुक्षेत्र जाएंगे। हरियाणा प्रदेश का आम आदमी आज इस सरकार से त्रस्त है और श्री राहुल गांधी जी से बात करना चाहता है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह श्री राहुल गांधी जी को हरियाणा प्रदेश में आने देना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के पोते और पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के पुत्र हैं, वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं, उनका अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। हरियाणा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देखेगा कि कैसे हरियाणा सरकार राहुल गांधी जी को हरियाणा में आने से रोकती है। श्री राहुल गांधी जी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे।

कुमारी सैलजा ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर दिल्ली में शनिवार को होने वाली बैठक अब रविवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।