हरदीप बुटेरला द्वारा सुखबीर बादल की 13 घोषणाओं की सराहना
– पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा पहले चैप्टर में की गई घोषणाओं से पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी : बुटेरला
चंडीगढ़, 4 अगस्त ( ):
शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने पार्टी अध्यक्ष तथा पूर्व उप-मुख्य मंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब निवासियों के पक्ष में बीत दिन किये गये 13 बड़ी ऐतिहासिक घोषणाओं की सराहना की है।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा की गई उक्त घोषणाओं से पंजाब में सक्रिय विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से 2017 तक पंजाब में बादल सरकार के कार्यकाल दौरान भले ही सरकारी खजाने के हालात जैसे भी मर्जी रहे हों लेकिन उस समय के मुख्य मंत्री परकाश सिंह बादल तथा उप-मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राज्य के लोगों को सुख सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इसी के उल्ट पंजाब में राज्य कर रही मौजूदा कांग्रेस पार्टी की सरकार शुरू से लेकर अब तक खजाना खाली होने की दुहाई देती आ रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष श्री बादल द्वारा पहले चैप्टर में कुल 13 घोषणाओं में पंजाब के युवा वर्ग, महिलाएं, गरीब परिवारों, बुजुर्गों, किसानों, मजदूरों, छात्रों तथा रोजगार आदि प्रत्येक चीज का ध्यान रखा गया है ताकि सरकार आने पर सभी को सुख सुविधाएं दी जा सकें। ये घोषणाएं पार्टी अध्यक्ष की पंजाब प्रति एडवांस सोच को दर्शाती हैं तथा पार्टी अध्यक्ष की इस सोच से शिरोमणि अकाली दल की पंजाब में लोकप्रियता का ग्राफ एकदम और बढ़ गया है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020