Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

स्ट्रासबर्ग शहर में भीड़ भरे बाजार में गोलीबारी, 3 की मौत; हमलावर फरार

0
218

पेरिस. फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में मंगलवार देर रात एक बंदूकधारी हमलावर ने भीड़ भरे बाजार पर गोलीबारी कर दी। हमले में तीन लोगों की मौत हुई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, शाम के वक्त सेंट्रल स्क्वेयर बाजार में क्रिसमस की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। फ्रांस की काउंटर टेररिज्म (आतंकवाद निरोधी) फोर्स मामले की जांच कर रही है।

फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टेनर के मुताबिक, “हमलावर गोलीबारी करने के बाद भागने में कामयाब हो गया। उसने पुलिस बल पर भी दो बार फायरिंग की।” तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कैस्टेनर ने कहा कि बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल 350 सिक्योरिटी एजेंट्स हमलावर की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने क्रिसमस पर सभी बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने की भी बात कही।

हमलावर की पहचान उजागर
पुलिस के मुताबिक, हमलावर स्ट्रासबर्ग का रहने वाला ही एक 29 साल का आदमी है। विभाग को पहले से ही उसके आतंकी होने का शक था। अधिकारी मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार करने न्यूडोर्फ स्थित उसके घर भी गए थे। हालांकि, हमलावर पहले ही अपना घर छोड़कर भाग चुका था। पुलिस को उसके घर से खोजबीन के दौरान ग्रेनेड मिले हैं। इस घटना के बाद न्यूडोर्फ के लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पुलिस ने हमलावर को इसी इलाके में फिर से ट्रैक किया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

shooting in french city of Strasbourg several dead and injured
shooting in french city of Strasbourg several dead and injured