Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राहुल ने तीन राज्यों के 10 मंदिरों से 68 सीटें कवर कीं, कांग्रेस को 35 मिलीं

0
352

नई दिल्ली.मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों में भी भाजपा-कांग्रेस ने मंदिरों के असर वाली सीटों पर पूरा जोर लगाया। प्रचार अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीनों राज्यों के 10-10 मंदिरों में गए। यहां 124 सीटों पर मंदिरों का प्रभाव है। इनमें से कांग्रेस को 35 और भाजपा को 20 सीटें मिलीं।

  1. राहुल गांधी जिन 3 राज्यों में मंदिरों में गए, वहां 68 विधानसभा सीटों पर इनका प्रभाव है।

    मध्यप्रदेश: राहुल यहां 5 मंदिरों में जाकर 28 सीटों को कवर किया। इनमें से कांग्रेस को 13 पर जीत मिली है।
    राजस्थान: तीन मंदिर गए, इनका 28 सीटों पर प्रभाव है। यहां कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली।
    छत्तीसगढ़:राहुल सिर्फ 2 मंदिरों में गए। इनका 12 सीटों पर असर था। कांग्रेस को 10 मिली हैं।

  2. योगी आदित्यनाथ ने अलवर में हनुमान जी को दलित बताया था। अलवर जिले में 11 सीटें थीं, यहां भाजपा को 2 सीट मिलीं। 2013 में भाजपा ने 9 जीतीं थीं। नरेंद्र मोदी ने छिंदवाड़ा में कमलनाथ के मुस्लिम बयान को मुद्दा बनाया था। यहां कांग्रेस को 7 में से 5 सीट मिली हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजमेर के पुष्कर में अपना गोत्र बताया था, पर कांग्रेस यह सीट हार गई। अजमेर जिले में 8 सीट हैं। इसमें से कांग्रेस को 2 और भाजपा को 5 पर जीत मिली है। राहुल ने उदयपुर में कहा था कि मोदी को धर्म की समझ नहीं है। यहां की 10 सीटों में से कांग्रेस को 5 पर जीत मिली है।

  3. मध्यप्रदेश:10 बड़े चेहरे-5 जीते, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश जीते, पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर जीतीं और दिग्विजय सिंह के परिवार से 3 लोग जीते हैं।

    राजस्थान:6 बड़े चेहरे- 2 जीते, पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह हारे, कांग्रेस के महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या जीतीं, भाजपा के किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी हार गईं।

    छत्तीसगढ़:अजीत जोगी मारवाही से, पत्नी रेणू जोगी कोटा से और रिचा जोगी अकलतारा से जीत दर्ज की है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में अभिषेक किया था।