धर्म और संस्कृति के पोषक व पत्रकार पुरोधा डा. रामनरेश त्रिपाठी जी को ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन परिवार सहित सनातन धर्मियों व शुभचिंतकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु दी श्रद्धांजलि। बताते चलें कि प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार डा. रामनरेश त्रिपाठी जी का बीते 3 मई को स्वर्गवास हो गया था। त्रिपाठी जी कोविड-19 की वजह से पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वह धर्म पोषक, सनातन संस्कृति और धर्म के प्रति जीवन पर्यंत समर्पित रहते हुए घर परिवार और अपने नातेदारों और शुभचिंतकों के प्रति एक सुसंस्कृत पत्रकार थे।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन परिवार द्वारा उनके स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उनके आत्मा की शांति हेतु उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य आचार्य श्रीकान्त शास्त्री जी द्वारा सर्वप्रथम उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तदोपरांत ऐप्रवा अनुशासन समिति के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार अभय शंकर पांडेय, ऐप्रवा प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष पत्रकार अमित पाठक, ऐप्रवा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य पत्रकार विनय प्रकाश तिवारी, ऐप्रवा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष पत्रकार मुकेश कुमार गुप्ता, ऐप्रवा प्रयागराज मंडल प्रयागराज के अध्यक्ष पत्रकार दिलीप चंद्र पांडेय, ऐप्रवा यमुनापार अध्यक्ष पत्रकार अमर चंद्र पटेल, ऐप्रवा गंगापार जिला अध्यक्ष पत्रकार श्याम बाबू गुप्ता समेत दर्जनों लोगों द्वारा मृतक आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।






















