Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वनडे मुकाबले में महिला टीम 571 रन से जीती, विपक्षी को 25 रन पर ऑलआउट किया

0
247

खेल डेस्क. दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन प्रीमियर लीग में नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट की महिला टीम ने वनडे मैच में596 रन बनाए। इस ए ग्रेड मुकाबले में नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट नेपोर्ट एडीलेड के खिलाफ यह स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरीपोर्ट एडीलेड की टीम 10.5 ओवर में25 रन पर सिमट गई। नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट ने यह मुकाबला 571 रन से जीत लिया।

  1. नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट ने महिला क्रिकेट का तीसरा और किसी भी तरह के क्रिकेट का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बनाया। सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका में एम्पुमलांगा की अंडर-19 महिला टीम के नाम है। उसने 2010-11 में केई के खिलाफ 50 ओर में एक विकेट पर 690 रन बनाए थे।

  2. अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महिला टीम के नाम है। उसने इसी साल जून में आयरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट पर 490 रन बनाए थे।

    अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

    टीम स्कोर किसके खिलाफ साल
    न्यूजीलैंड महिला 490/4 आयरलैंड 2018
    इंग्लैंड 481/6 ऑस्ट्रेलिया 2018
    न्यूजीलैंड महिला 455/5 पाकिस्तान 1997
    इंग्लैंड 444/3 पाकिस्तान 2016
    श्रीलंका 443/9 नीदरलैंड 2006
  3. नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट के लिए चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए। टेगन मैकफर्लिन ने 80 गेंद में 136 रन, टैबी साविले ने 56 गेंद में 120 रन, सैम बेट्स ने 71 गेंद में 124 और 15 साल की डार्सी ब्राउन ने 84 गेंद में 117 रन बनाए।नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट 12 रन प्रति ओवर की रन रेट से यह स्कोर बनाया। उसने 64 चौके और सिर्फ तीन छक्के लगाए। पोर्ट एडिलेड ने एक्स्ट्रा में 88 रन दे दिए।

  4. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोर्ट एडीलेड की टीम 10.5 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। उसके लिए प्रतिभा कपूर ने सबसे ज्यादा नौ रन का योगदान दिया। नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट की टायला ग्रेगरी ने 13 रन देकर तीन और डार्सी ब्राउन ने सात रन देकर दो विकेट लिए।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      स्कोरबोर्ड के साथ नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट की खिलाड़ी।