Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अकबर के खिलाफ दो और महिलाएं सामने आईं; चित्रकार जतिन दास पर भी आरोप

0
181

नई दिल्ली. केंद्रीय एमजे अकबर के खिलाफ दो और महिलाओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। नया आरोप पत्रकार तुशिता पटेल ने लगाया है। उनका कहना है कि अकबर ने द टेलीग्राफ और डेक्कन क्रॉनिकल में काम करने के दौरान उनसे छेड़छाड़ की। कारोबारी महिला स्वाती गौतम ने भी एक लेख लिखकर अकबर पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

‘अकबर ने दो बार छेड़छाड़ की’
पत्रकार तुशिता पटेल ने आरोप लगाया कि नब्बे के दशक में जब वे द टेलीग्राफ में ट्रेनी थीं और 22 साल की थीं तब अकबर ने उन्हें एक बार काम के बहाने से होटल के अपने कमरे में बुलाया। जब वे कमरे में पहुंची तो अकबर ने दरवाजा खोला और वे सिर्फ अंडरवियर पहने हुए थे। इसके बाद हैदराबाद में डेक्कन क्रॉनिकल में काम करने के दौरान भी अकबर ने दो बार उनसे छेड़छाड़ की। अकबर ने कमरे में बुलाया। काम को लेकर डांट लगाई और फिर जबर्दस्ती चूम लिया। अगले दिन अकबर ने फिर ऐसा ही किया। अकबर इस अखबार में प्रधान संपादक थे।

‘अकबर ने ऊपर से नीचे तक देखा’
कारोबारी महिला स्वाती गौतम ने क्विंट में आर्टिकल में लिखा कि जब मैं कोलकाता में स्टूडेंट थी, तब अकबर को सेंट जेवियर्स कॉलेज में लेक्चर के लिए बुलाना चाहती थी। इनविटेशन देने के लिए अकबर ने मुझे होटल के कमरे में बुलाया। वहां वे सिर्फ नहाने के कपड़ों में थे। अकबर ने वहां मुझे ऊपर से नीचे तक देखा और अपने लिए ड्रिंक बनाने को कहा।

जतिन दास पर जबर्दस्ती चूमने का आरोप
चित्रकार जतिन दास पर भी मी टू कैम्पेन के तहत आरोप लगे हैं। पद्म भूषण से सम्मानित चित्रकार पर आंत्रप्रेन्योर निशा बोरा ने आरोप लगाया है कि दास ने 2004 में उन्हें जकड़ लिया था और जबर्दस्ती चूमने की कोशिश की थी। दास ने इस आरोप पर कहा कि मैं स्तब्ध हूं। मैं इस महिला को नहीं जानता। मैं कभी उनसे मिला भी नहीं। अगर मैं कहीं किसी से कभी मिलता भी हूं तो इस तरह बर्ताव नहीं करता। ऐसा बर्ताव अश्लील है।

मी टू को लेकर महिला प्रेस कोर ने राजनाथ को लिखा पत्र
इंडियन वीमेन्स प्रेस कोर ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर ‘मी टू’ के तहत अकबर पर लगे आरोपों पर सरकार द्वारा किसी भी तरह की जांच न कराने पर चिंता व्यक्त की। प्रेस कोर ने लिखा, अकबर को पद पर बरकरार रखकर सरकार ने गलत संदेश दिया।

यशराज फिल्म्स ने आशीष पाटिल को हटाया
बॉलीवुड स्टूडियो, यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने मंगलवार को क्रिएटिव एंड बिजनेस हेड आशीष पाटिल को निकाल दिया है। आशीष पर एक अभिनेत्री ने मी टू के तहतयौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि, आशीष ने इन आरोपों का खंडन किया था।

एनएसयूआई अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष फिरोज खान ने यौन शोषण के आरोपों के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। फिरोज ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंपा, जिसे मंजूर कर लिया गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

MeToo: More women speak out against Akbar, heads roll in Bollywood
चित्रकार जतिन दास पर भी मी टू कैम्पेन के तहत आरोप लगे हैं।