Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मोदी 20 राज्यों में 100 रैली करेंगे, आज पंजाब के गुरदासपुर से होगी शुरुआत

0
172

गुरदासपुर/जालंधर. भाजपागुरुवार को गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां के पुडा मैदान में ‘शुकरानारैली’ (धन्यवाद रैली) करेंगे। इससे पहले सुबह मोदी जालंधर पहुंचेंगे। वे यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्‌घाटन करेंगे। केंद्र ने गुरदासपुर में रावी नदी पर दो हाई लेवल ब्रिज बनाने की परियोजना को मंजूरी दी है। माना जा रहा है कि मोदी रैली में इसका औपचारिक ऐलानकर सकते हैं।

मोदी की रैली सेदो दिन पहले पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पत्नी कविता भी गुरदासपुर पहुंच चुकीं हैं।सेहत ठीक न होने की वजह से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल रैली में शामिल नहीं होंगे। मंच पर सुखबीर बादल मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रभात झा और कैप्टन अभिमन्यु समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेतारैली में शामिल होंगे।

चुनाव से पहले 100 रैलियों की योजना
2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा की 20 राज्यों में मोदी की100 रैलियां कराने की योजना है। गुरदासपुर से इसका आगाज किया जा रहा है। 2017 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद अकाली-भाजपा गठबंधन तीसरे नंबर पर रहा था।अकाली दल का ग्रामीण इलाकों में खासा असर है, वहीं भाजपा की पकड़ कस्बाई और शहरी इलाकों में मानी जाती रही है। माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे सेभाजपा पंजाब में कमजोर हुईहै।

कॉरिडोर क्रेडिट की होड़ के लिए हो रही रैली
पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिद्धू पाकिस्तान जाकर कॉरिडोर पर पहल करने की क्रेडिट लेते दिखाई दे रहे हैं। इससे भाजपा के हिस्से वाली गुरदासपुर सीट ही नहीं पूरे पंजाब में अकाली-भाजपा में खलबली है। ऐसे में इस रैली को कॉरिडोर क्रेडिट की होड़ के लिए भी माना जा रहा है।

10 किलोमीटर का इलाका सील
रैली के लिए 1.75 लाख स्क्वेयर फीट का पंडाल तैयार किया गया है। 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम है। शहर के 10 किलोमीटर तक के इलाके को सील कर दिया है। सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस और पंजाब आर्म्ड पुलिस के 3500 जवान तैनात किए गए हैं।

पंजाब में 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजे:

पार्टी जीतीं सीटें
भाजपा 2
कांग्रेस 3
शिरोमणि अकाली दल 4
आम आदमी पार्टी 4
कुल सीटें 13

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी -फाइल फोटो